लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में योगी आदित्यनाथ का हमला
Yogi Adityanath attacks Uttar Pradesh
लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान बजट के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जवाब दिया. इस दौरान सीएम योगी सदन में अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए. सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते ही शिवपाल यादव पर जोरदार हमला बोल दिया. सीएम योगी ने भरी विधानसभा में शिवपाल यादव को लठैत कह दिया और फिर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मैं प्रार्थना करुंगा की चच्चा शिवपाल यादव का श्राप आपको ना लगे. हालांकि सीएम योगी ने माता प्रसाद पांडे को भी घेरा.
‘आप पर चच्चू का प्रभाव आ गया है’
विधानसभा के बजट सत्र में CM योगी ने कहा कि मुझे लगा कि नेता प्रतिपक्ष उम्र के हिसाब से आंकड़ों में घाल मेल नहीं करेंगे. मुझे लग रहा हैं कि आप पर चच्चू का प्रभाव आ गया है. 2016-17 में 4.39% राज कोष में घाटा था, आज 2.97% हैं. हमारा वित्तीय प्रबंधन काफ़ी बेहतर हैं, इसलिए देश भर के बैंकर्स यूपी पर भरोसा करते हैं. सपा में 34% के घाटे को कम कर 26% पर लाया गया है, इसे और कम किया जायेगा. 2017 में 43 हजार और अब 1 लाख 20 हजार प्रति व्यक्ति आय है.
‘शिवपाल जी जैसे कुछ लठैत थे आपके पीछे’
विधानसभा के बजट सत्र में सीएम योगी ने कहा कि माता प्रसाद पांडे जी समाजवादी आंदोलन के मुताबिक जीवन जीने वालों की अंतिम पीढ़ी हैं. आपके पीछे शिवपाल जी जैसे कुछ लठैत थे. विधानसभा के बजट सत्र में सीएम योगी ने कहा कि ये बजट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. यूपी के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री को 10 वा बजट पेश करने का पहली बार मुझे सौभाग्य मिला हैं.