मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह बीजेपी में शामिल होंगे? राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से की मुलाकात, सिंगर का पंजाब से ताल्लुक, वीडियो
Yo Yo Honey Singh met BJP Tarun Chugh over Punjab Drugs Issue
Honey Singh met Tarun Chugh: क्या मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह राजनीति में कदम रखने वाले हैं? हनी सिंह ने मंगलवार (26 मई) को BJP के नेशनल जनरल सेक्रेटरी तरुण चुग से मुलाकात की है। ज्ञात रहे कि हनी सिंह पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले यह मुलाक़ात अहम मानी जा रही है और इसके कई कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि हनी सिंह बीजेपी में शामिल होंगे या नहीं? इसके बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। वहीं हनी सिंह का कहना है कि उन्होंने नशे के दलदल में फंसे पंजाब के युवाओं को बचाने के लिए तरुण चुग से मुलाकात की है और इस बारे में बातचीत की गई।

मुलाकात को लेकर जारी वीडियो में हनी सिंह ने कहा कि मैंने पंजाब में नशे के फैले जाल को लेकर तरुण चुग से मुलाकात की है। नशे के दलदल में फँसकर पंजाब के परिवार के परिवार और युवक बर्बाद हो रहे हैं। पंजाब को कैसे चिट्ठे (सूखे नशे) से दूर किया जाये। इसके लिए हमारी बातचीत हुई। हनी सिंह ने कहा तरुण चुग पंजाब में नशे के खिलाफ मुहिम में अहम योगदान दे रहे हैं। इसलिए वह उनके पास आए। पंजाब को हर हाल में नशे से बचाना होगा। ज्ञात रहे कि हनी सिंह खुद ड्रग्स एडिक्ट रह चुके हैं। नशे की गंभीर लत ने हनी सिंह को उनके काम से दूर कर दिया था। वह लंबे समय तक बीमार रहने पर इंडस्ट्री से गायब रहे। लेकिन उन्होंने नशे की लत को छोड़ फिर से कम बैक किया।
.jpg)
तरुण चुग बोले- हनी सिंह से युवा सीखें
इधर तरुण चुग ने कहा कि नशे के दलदल में फंसे युवाओं को हनी सिंह से सीख लेनी चाहिए और हिम्मत के साथ नशे की लत को हराना चाहिए। चुग ने कहा कि अगर हनी सिंह नशे से दूर होकर वापसी कर सकते हैं, तो पंजाब का युवा भी नई शुरुआत कर सकता है। इसलिए पंजाब के सभी युवा आगे आए और सब मिलकर पंजाब को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें। बता दें कि पंजाब में बड़ी संख्या में युवा नशे का शिकार हो रखे हैं। पंजाब में सूखे नशे ने न जाने कितने परिवार उजाड़ दिए हैं और नौजवानों की जान ले ली है। दुखद बात ये है कि मौतों का ये सिलसिला लगातार जारी है।
.jpg)
हनी सिंह युवाओं को ड्रग्स छोड़ने के लिए मोटिवेट करें
तरुण चुग ने कहा कि पंजाब को नशे के जाल से मुक्त कराने के लिए समाज के हर वर्ग को साथ जोड़ने का अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने हनी सिंह से रिक्वेस्ट की है कि वे अपने गानों और शब्दों का इस्तेमाल करके पंजाब के युवाओं को ड्रग्स छोड़ने के लिए मोटिवेट करें। उन्होंने मुझसे वादा किया है कि हम पंजाब को बचाएंगे। वहीं तरुण चुग ने कहा कि यो यो हनी सिंह पंजाब के बेटे हैं जिन्होंने दुनिया भर में अपना नाम बनाया है। वह पंजाब की शान हैं और युवाओं के दिलों पर राज करते हैं। उनके साथ पंजाब को नशामुक्त बनाने के संकल्प पर सार्थक चर्चा हुई।
कमबैक के बाद हनी सिंह के गानें ट्रेंड में
मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) कमबैक करने के बाद एक के बाद एक गाने लॉंच कर रहे हैं। साथ ही लाइव कॉन्सर्ट कर रहे हैं। नशे से उभरने और कमबैक करने के बाद हनी सिंह ने गानों की लाइन लगा दी है और उनके कई गाने ट्रेंडिंग में हैं और हिट जा रहे हैं। बता दें कि Yo Yo Honey Singh का युवाओं के बीच काफी ज्यादा क्रेज है। हनी सिंह को सुनने के लिए युवा उत्साहित रहते हैं। हालांकि हनी सिंह की चर्चा उनके विवादों के चलते भी होती रहती है। उनके कई गाने विवाद की वजह बनते रहे हैं। जिसके लिए हनी सिंह माफी मांगते हुए भी नजर आए हैं।
हनी सिंह को लॉरेंस गैंग से धमकी मिल चुकी
मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह को 2023 में लॉरेंस विश्नोई गैंग से जाने से मारने की धमकी दी जा चुकी है। धमकी आने के बाद हनी सिंह काफी ज्यादा डरे-सहमे देखे गए थे। उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी और अपने लिए पुलिस की सुरक्षा महैया कराने को कहा था। हनी सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था कि, उन्हें विदेशी नंबर से वॉइस नोट्स और कॉल्स के जरिए धमकी दी गई। उन्होंने कहा था कि, वह अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ मौत से डरे हैं। मौत से उन्हें बहुत डर लगता है।
यह भी पढ़ें-