हरियाणा के 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, इन जिलों जारी किया येलो अलर्ट
- By Gaurav --
- Friday, 22 Aug, 2025
मौसम विभाग ने जारी किया 3 तीन बारिश का अलर्ट
Heavy Rain Alert Haryana: हरियाणा में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ के अनुसार बारिश के कारण कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। यमुनानगर के कई गांवों में पानी घरों तक पहुंच गया है। इस सीजन में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। यमुनानगर में सबसे ज्यादा बारिश हुई है।
23 अगस्त को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 14 अन्य जिलों में यलो अलर्ट है। विभाग ने कई जिलों में 50 से 75 प्रतिशत और कुछ में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई है।
24 अगस्त को पूरे हरियाणा में बारिश का पूर्वानुमान है। 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 अगस्त को 5 जिलों - पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में यलो अलर्ट रहेगा। कई जिलों में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
25 अगस्त को भी मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद और कैथल में बारिश के पूरे आसार है।