हिमाचल में 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट: भारी बारिश की चेतावनी, हजारों करोड़ो की संपत्ति का नुकसान
- By Gaurav --
- Sunday, 14 Sep, 2025

Yellow alert for rain in 7 districts of Himachal:
Yellow alert for rain in 7 districts of Himachal: हिमाचल प्रदेश के 7 जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार कल से प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने की संभावना है।
आपदा विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस मानसून सीजन में अब तक 386 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 76 लोगों की मौत बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइड से हुई है। 40 लोग अभी भी लापता हैं। मानसून ने प्रदेश में 4500 करोड़ रुपये की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।
प्रदेश में 1392 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। 6114 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। 30 हजार पालतू मवेशियों की मौत हो चुकी है। 529 दुकानों और उद्योगों को नुकसान पहुंचा है। 6162 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
1 से 12 सितंबर के बीच सामान्य से 133 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान 64.6 मिलीमीटर की सामान्य बारिश की तुलना में 150.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है। कुल्लू में सामान्य से 363 प्रतिशत, सोलन में 256 प्रतिशत, ऊना में 241 प्रतिशत और शिमला में 231 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।