World's Oldest Banyan Tree See The Beautiful Picture

World's Oldest Banyan Tree : शायद ही ये 500 साल पुराना पेड़ किसी ने देखा होगा ! अगर आप भी जानते है इसके बारे में तो यहां पढ़े 

Worlds Oldest Banyan

World's Oldest Banyan Tree See The Beautiful Picture

World's Oldest Banyan Tree : वैसे तो दुनिया में बहुत से पुराने पेड़ है और उनकी अपनी ही एक अहमियत है। इन वृक्षों से हमे सांस लेने के लिए ऊर्जा मिलती है। पेड़ो से हमे कई तरह के फल और सब्जियां भी मिलती है और कई पेड़ ऐसे है जो की हमे औषधियां देते है। तो ये तो बात हो गयी इन पेड़-पौधों के फायदों की, पर धरती पर आज भी कुछ ऐसे पेड़ मौजूद है जो की 1000 वर्ष पुराने है और अभी उनका अस्तित्व है। हाल ही मैंने भी एक पुराना बरगद का पेड़ देखा और उसकी छांव में खूब आनद लिया। लेकिन जब मैंने उस पेड़ के बारे में लोगों पूछा तो मुझे पता लगा की वह बरगद का पेड़ 500 साल से भी ज्यादा पुराना है। जी हां, ये जानकर आप भी हैरान हो गए होंगे। ये पेड़ उत्तर प्रदेश में स्थित है। इस बरगद के पेड़ को देखने के साथ ही आप इस जगह को एक्सप्लोर भी कर सकते हैं। 

Beautiful Place Mussoorie : 'क्वीन ऑफ हिल्स' कहे जाने वाला मसूरी, टूरिस्ट के लिए स्वर्ग से नहीं है कम, देखें खूबसूरत तस्वीरें 

Banyan Tree

कहां है सबसे पुराना बरगद का पेड़?
आपको हम बतादें कि ये सबसे पुराना और उम्रदराज बरगद का पेड़ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में है। वैज्ञानिकों का ये दावा है कि इससे ज्यादा पुराना बरगद का पेड़ पूरी दुनिया में नहीं मिलेगा। इस पेड़ पर वैज्ञानिकों की एक टीम ने शोध किया है। इस सबसे पुराने बरगद के पेड़ की खोज भी वैज्ञानिकों ने ही की है। पेड़ पर रिसर्च भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, प्रयागराज सेंटर, बेबे-बोल्याई यूनिवर्सिटी, रोमानिया और जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका की एक प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों की टीम ने की है और इसे खोजा है। 

500 year Old Banyan Tree In Uttar Pradesh Bulandshahr, UP के बुलंदशहर में  मिला दुनिया का सबसे पुराना बरगद का पेड़, 500 साल से भी ज्यादा पुरानी है  इसकी उम्र - researchers

दुनिया में 10वें नंबर पर है 
बुलंदशहर का यह बरगद का पेड़ आकार में दुनिया के सबसे विशाल पेड़ों में 10वें नंबर पर है। उम्र की बात की जाए तो इसे दुनिया का सबसे पुराना पेड़ माना जा रहा है। 500 साल पुराना यह पेड़ नरौरा जिले में स्थित है. जिसकी खोज गंगा रणसार में एक फ्लोरिस्टिक सर्वे के दौरान हुई। इस पेड़ का ऊपरी घेरा ​4,069 वर्ग मीटर में फैला है। रेडियोकार्बन डेटिंग की प्रक्रिया के अनुसार पेड़ 450 से 500 साल पुराना है। यह पेड़ बुलंदशहर में नरौरा पावर प्लांट से करीब आठ किमी की दूरी पर है। बुलंदशहर में आप भटोरा वीरपुर और गालिबपुर की सैर कर सकते हैं। यहा आप बेलोन मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। साथ ही कर्णवास भी देख सकते हैं। इसी जगह पर कर्ण ने सोने के कुंडल दान किए थे। ऐसी पौराणिक मान्यता है।

Banyan Tree Day | Holiday Smart