वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी, 15 की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी

Indian Tourists Tragedy in Vietnam

Indian Tourists Tragedy in Vietnam

हनोई: Indian Tourists Tragedy in Vietnam: वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव शनिवार को पलट गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाव पलटने की घटना में भारतीय पर्यटकों समेत 15 लोगों की मौत हो गई.

वियतनामी न्यूज पोर्टल के मुताबिक, स्पीडबोट 32 भारतीय पर्यटकों और चार क्रू मेंबर को होन मे रुत (Hon May Rut) से एन थोई पोर्ट (An Thoi Port) ले जा रही थी, जब तट से करीब 400 मीटर दूर यह पलट गई, जिससे उसमें सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए.

फु क्वोक स्पेशल इकोनॉमिक जोन के अधिकारियों से मिली शुरुआती जानकारी का हवाला देते हुए, न्यूज पोर्टल ने कहा कि बॉर्डर गार्ड, नेवी, कोस्ट गार्ड और दूसरी फोर्स के सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल होने से पहले पास की टूरिस्ट बोट्स मदद के लिए दौड़ीं. इसमें कहा गया कि कुल 15 लोग मारे गए.

नाव हादसे में आंध्र प्रदेश के दो लोगों की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक, नाव हादसे में मरने वालों में आंध्र प्रदेश के दो लोग शामिल हैं. कडप्पा जिले के मुडियम श्रीधर (56) और मछलीपट्टनम की गेली जयश्री की मौत हो गई है. श्रीधर कडप्पा में लावा फोन डिस्ट्रीब्यूटर थे.

इसके अलावा, बंडारू के गेली किशोर की हालत गंभीर बनाई जा रही है. जबकि कडप्पा के रहने वाले एक और पर्यटक नईम सुरक्षित हैं, क्योंकि वह बोट पर चढ़ नहीं पाए थे.

वहीं, हनोई में भारतीय दूतावास ने कहा कि खोज और बचाव अभियान जारी है. भारतीय मिशन ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं. दूतावास ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों द्वारा घटना की सटीक जानकारी का पता लगाया जा रहा है. दूतावास ने एक्स पोस्ट में कहा, "एक दुखद घटना में, कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास पलट गई."

कंट्रोल रूम स्थापित

पोस्ट में कहा गया है कि जानकारी और मदद देने के लिए हो ची मिन्ह सिटी (Ho Chi Minh City) में भारत के कॉन्सुलेट जनरल और हनोई स्थित दूतावास में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं.

प्रभावित परिवारों को जानकारी और मदद देने के लिए, हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका संपर्क नंबर है-

  • +84 36 281 7930
  • +84 91 552 37 14
  • +84 33 452 0414

इसी प्रकार हनोई में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है और +84 91 308 9165 पर संपर्क किया जा सकता है.

भारतीय दूतावास ने कहा कि वे किसी भी सहायता और पूछताछ के लिए उपलब्ध हैं.