गोरखपुर में सीएम योगी ने 250 लोगों से मुलाकात कर सुनीं समस्याएं, बोले-घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद

गोरखपुर में सीएम योगी ने 250 लोगों से मुलाकात कर सुनीं समस्याएं, बोले-घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद

CM Yogi Janata Darshan In Gorakhpur

CM Yogi Janata Darshan In Gorakhpur

गोरखपुर: CM Yogi Janata Darshan In Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता से मिले. जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत सीएम योगी ने लोगों की समस्याएं सुनी, और त्वरित समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए.सीएम योगी ने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं.

'घबराइए मत, हम साथ हैं': ‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को इस बात का भरोसा दिलाया कि, आप लोग घबराइए नहीं, आपकी हर समस्या के समाधान को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है. सरकार सबकी भरपूर मदद करेगी. जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया

हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें, और तत्परता से उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं.- योगी आदित्यनाथ, सीएम

महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा: जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने पट्टीदारों द्वारा तो कुछ ने दबंगों द्वारा उनकी जमीन कब्जा करने की शिकायत की. इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि, पारिवारिक जमीनी विवादों की स्थिति में पैमाइश और अन्य जांच कराने के बाद निष्पक्ष समाधान किया जाए.

यदि किसी दबंग ने किसी गरीब की जमीन हड़पी है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए. योगी आदित्यनाथ, सीएम

इलाज के लिए आर्थिक मदद: हर बार की तरह शनिवार को भी जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे. ऐसे मामलों में सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि, इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें. मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी.

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही. प्रातःकाल गुरु गोरखनाथ और अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ जी का आशीर्वाद लेने के बाद सीएम योगी ने मंदिर की गोशाला में गौसेवा की. उन्होंने गोवंश को अपने हाथ से गुड़-रोटी खिलाकर उन पर स्नेह बरसाया