World Music Day 2023 Kab Hai Know The History and Significance

World Music Day 2023 : संगीत प्रेमियों के लिए खास है की Music जानना की इसकी शुरुआत कैसे हुई थी, चलिए जानते है इसके महत्व को 

World Music Day 2023 Kab Hai Know The History and Significance

World Music Day 2023 Kab Hai Know The History and Significance

World's Music Day History: संगीत से (Music) इंसान का गहरा रिश्ता है और हमे संगीत एक अलग एहसास देता है। हमे दुःख हो या ख़ुशी तो भी हम जब म्यूजिक सुनते है तो हम अलग दुनिया में चले जाते है। संगीत दुनिया की गहराई कोई भी माप नहीं पाया है ये ऐसा गहरा समंदर है जहां डूबना भी एक ख़ुशी देता है। शादी ब्याह हो या कोई और सेलिब्रेशन (Celebration) म्यूज़िक के बिना कुछ पूरा नहीं होता है। यहां तक की संगीत सुनने से भी कई तकलीफे दर्द दूर हो जाते है जैसे मनो हमे एक अलग सुकून मिल रहा है और ये हमारे दिल और दिमाग पर गहरा असर करता है। संगीत से दिल को जहां सुकून मिलता है वहीं दिमाग को शांति का एहसास होता है। यहां तक कि इलाज में भी म्यूजिक (Music Therapy For Treatment) की मदद लिया जाने लगा है। सच कहा जाए तो बगैर म्यूजिक के इंसानी जीवन की कल्पना करें तो वो बड़ी फीकी और बेरंग नजर आती है। इस बार 21 जून को वर्ल्ड म्यूजिक डे (World Music Day) मनाया जा रहा है और  इस दिन कई देशों में म्यूजिकल कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। लेकिन आपको पता है की इस दिन शुरुआत कैसे हुई थी ? तो चलिए जानते हैं इसका इतिहास.... 

World Refugee Day : वो लोग जिन्हे घर से बाहर रहने के लिए किया गया था मजबूर, आज जानते है विश्व शरणार्थी दिवस पर उनके जीवन के बारे में 

ऐसे हुई थी शुरुआत (History of World Music Day 2023)
विश्व संगीत दिवस मनाने की कल्पना पहली बार साल 1981 में फ्रांसीसी राजनेता जैक लैंग और संगीतकार, संगीत पत्रकार, रेडियो निर्माता, कला प्रशासक मौरिस फ्लेरेट ने की थी, जो फ्रांसीसी संस्कृति मंत्री के दो सदस्य थे। पहला संगीत दिवस 1982 में पेरिस में फेटे डे ला म्यूजिक (Fête de la Musique) के रूप में मनाया गया। जैक लैंग के अनुरोध पर, मौरिस फ्लेरेट फ्रांस के संस्कृति मंत्रालय में संगीत और नृत्य के निदेशक बने और संगीत अभ्यास और इसके विकास के लिए अध्ययन लागू किया। उन्होंने इसे ‘म्यूजिक एवरीव्हेयर एंड कंसर्ट नो व्हेयर’ कहा था। साल 1982 में करीब 5 मिलियन फ्रांसीसी लोगों की सांस्कृतिक आदतों का अध्ययन करने के बाद, यह निष्कर्ष निकाला कि प्रत्येक दो युवा व्यक्ति में से एक ने संगीत वाद्ययंत्र बजाया है। इसलिए, उन्होंने इन सभी लोगों को अपने घरों से सड़कों पर लाने का फैसला किया और समर सोलिस्टिक (21 जून) को विश्व संगीत दिवस के रूप में मनाने का विचार दिया। जब से फ्रांस में पहला संगीत समारोह मनाया गया, तब से यह व्यापक रूप से लोकप्रिय हो गया और अब इसे दुनिया भर के 130 देशों में मनाया जाता है। भारत, जर्मनी, इटली, ग्रीस, रूस, ऑस्ट्रेलिया, पेरू, ब्राजील, मैक्सिको, कनाडा, अमेरिका और यूके जैसे देशों में यह आयोजन शानदार तरीकों से मनाया जाता है।

Music History - Music and Language Learning Center

संगीत का महत्व (Significance of World Music Day 2023)
विश्व संगीत दिवस, जिसे Fête de la Musique के नाम से भी जाना जाता है, एक ऐसा दिन है जो दुनिया भर में संगीत के सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों का जश्न मनाने के लिए समर्पित है। यह पहली बार 1982 में फ्रांस में मनाया गया था और तब से 120 से अधिक देशों में मनाया जाने वाला एक वैश्विक कार्यक्रम बन गया है। विश्व संगीत दिवस का महत्व संगीत की भाषा को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने, संगीत शिक्षा को बढ़ावा देने, संगीत उद्योग का समर्थन करने और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देने की क्षमता में निहित है।

The History Of Classical Music

1. विश्व संगीत दिवस संगीत की यूनिवर्सल भाषा का जश्न मनाता है। 
2. संगीत विभिन्न संस्कृतियों और पृष्ठभूमि के लोगों को जोड़ता है। 
3. विभिन्न संस्कृतियों और पृष्ठभूमि के संगीतकार अपने संगीत को साझा करने के लिए एक साथ आते हैं। 
4. संगीत के माध्यम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान विभिन्न संस्कृतियों की समझ को बढ़ावा देता है और एकता को बढ़ावा देता है। 
5. विश्व संगीत दिवस संगीत शिक्षा को बढ़ावा देता है और संगीतकारों की नई पीढ़ियों को प्रेरित करता है। 
6. विश्व संगीत दिवस संगीतकारों के लिए एक्सपोजर प्रदान करके और संगीत से संबंधित व्यापार को बढ़ावा देकर संगीत उद्योग का समर्थन करता है। 
7. विश्व संगीत दिवस सामुदायिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करता है, समुदायों को मजबूत करता है और सामाजिक सामंजस्य को बढ़ावा देता है। 

संगीत सुनने के सेहत से जुड़े फायदे
1. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर, तनाव, एंजाइटी और घबराहट की समस्या से जूझ रहे हैं, तो संगीत सुनने से आपका मन हल्का होगा, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और ये हार्ट रेट को भी नॉर्मल करके ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है।

How Music Can Literally Heal the Heart - Scientific American

2. अनिद्रा की समस्या को दूर करें
जी हां, रात के समय अगर हम लाइट म्यूजिक सुनते हैं, तो इससे हमारी नींद की क्वालिटी सुधरती है और अनिद्रा की समस्या भी दूर हो सकती है। रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि म्यूजिक सुनने से स्लीपिंग पैटर्न बेहतर होता है। 

The music that will help you fall asleep

3. फोकस को बढ़ाएं
अगर बच्चे पढ़ाई में कंसन्ट्रेट नहीं कर पाते या आपका भी किसी काम में मन नहीं लगता हैं, तो आप थोड़ी देर के लिए म्यूजिक सुनें। इससे आप अपने काम पर फोकस कर सकते हैं और बेहतर रिजल्ट भी पा सकते हैं। 

Studying for finals? Let classical music help - USC News

4 . वर्कआउट इंटेंसिटी बढ़ाएं
अक्सर आपने देखा होगा कि लोग वर्कआउट के दौरान म्यूजिक सुनते हैं, ये सिर्फ शौक के लिए नहीं करते बल्कि वर्कआउट के दौरान अगर म्यूजिक सुना जाए तो इससे वर्कआउट इंटेंसिटी बढ़ती है और आप डेडिकेटेड होकर वर्कआउट करते हैं। 

Music and a Good Workout | SiOWfa15: Science in Our World: Certainty and  Controversy