CISCE Board 10th-12th का रिजल्ट आउट; 10वीं में 99% तो 12वीं 98% स्टूडेंट्स पास, cisce.org पर जाकर देखें

CISCE Board 10th-12th Result 2024 Released Check On cisce.org

CISCE Board 10th-12th Result 2024 Released Check On cisce.org

CISCE Board Result 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानि CISCE ने 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) बोर्ड एग्जाम 2024 में शामिल स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म कर दिया है। CISCE Board ने 10th-12th का रिजल्ट जारी कर दिया है।

इसलिए जो भी स्टूडेंट्स इस साल ICSE बोर्ड एग्जाम और ISC बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे। वे सभी आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाने के बाद स्टूडेंट्स से कुछ डिटेल्स मांगी जाएंगी। जो उन्हें भरनी होंगी। इसके बाद उनका रिजल्ट उनके सामने होगा। वह चाहें तो इस दौरान अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं या भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

10वीं में 99% तो 12वीं 98% स्टूडेंट्स पास

बताया जाता है कि, इस साल 10वीं ICSE बोर्ड एग्जाम और 12वीं ISC बोर्ड एग्जाम में तीन लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस साल ISC 12वीं की परीक्षा में 99,901 स्टूडेंट्स शामिल हुए। जिनमें से कुल 98,088 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। पर्सेंटेज में बात करें तो करीब 98.19% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

वहीं ICSE 10वीं परीक्षा में 2,43,617 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिनमें से 2,42,328 स्टूडेंट्स पास हुए। पर्सेंटेज में बात करें तो करीब 99.47% स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की।  

इस साल आईसीएसई बोर्ड ने टॉपर लिस्ट 2024 जारी नहीं की है। बताया जा रहा है कि सीबीएसई की तरह ही CISCE Board ने भी ICSE-ISC Topper List 2024 जारी नहीं करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि बोर्ड की तरफ से 10वीं-12वीं की परीक्षा देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर फरवरी-मार्च में आयोजित की गई थी।