World Heart Day 2023 Keep Your Heart Healthy and Know The History

World Heart Day 2023: दिल को स्वस्थ रखना मतलब ज़िंदगी को लंबी आयु प्रदान करना है, जानते है विश्व हृदय दिवस के बारे में, क्या है इस साल की थीम और इतिहास

World Heart Day 2023 Keep Your Heart Healthy and Know The History

World Heart Day 2023 Keep Your Heart Healthy and Know The History

World Heart Day 2023: बदली जीवनशैली ने लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाला है। खाने की आदतें बड़े पैमाने पर योगदान देती हैं। कई बार हमारी तेज-तर्रार जीवनशैली हमें समय की कमी और स्वास्थ्य सामग्री की अनुपलब्धता के कारण बेहतर भोजन विकल्प चुनने से रोकती है। लाइफ में कोई भी मुश्किल या चुनौती आने पर व्यक्ति को सबसे पहले स्ट्रेस महसूस होता है। हालांकि अगर यह तनाव थोड़ी देर के लिए बना रहता है तो इससे नुकसान नहीं बल्कि व्यक्ति को फायदा मिलता है। इस तरह का तनाव व्यक्ति को कठिन समय और हालात से लड़ने का हौसला देता है। लेकिन अगर यही तनाव किसी वजह से लंबे समय के लिए बना रहता है तो ये व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को नुकसान पहुंचाने लगता है। लंबे समय तक बना रहने वाला तनाव शरीर के महत्‍वपूर्ण अंगों पर बुरा असर डालने लगता है। ऐसा ही एक नाजुक अंग व्यक्ति का 'दिल' है।   

Aaj Ka Panchang 29 September: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Eid-e-Milad-Un-Nabi Mubarak 2023: आज है ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, जानें इसका क्या है महत्व और इतिहास?

विश्व हृदय दिवस का इतिहास
दुनिया में पहली बार विश्व हृदय दिवस 24 सितंबर 2000 को मनाया गया था। विश्व स्वास्थ्य महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एंटोनी बार्ड डी लूना को विश्व हृदय दिवस मनाने का विचार आया। इस विचार पर उन्होंने एक रिपोर्ट पेश की, जिसे अपना लिया गया और वर्ष 2000 में हृदय दिवस मनाया गया। बाद में 2012 से 2025 तक 25 फीसदी वैश्विक मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाने का फैसला लिया गया।

World Heart Day 2023: Wishes, Quotes, Messages | Sambad English

काम आयु में क्यों आने लगे है ज्यादा हार्ट अटैक ?
जानकारी के अनुसार 30 से कम आयु के लोगों में हृदय रोग का खतरा बढ़ रहा है। जो कि जानलेवा हो सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ हृदय रोगों के जोखिम से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। हृदय रोगों में स्ट्रोक, जन्मजात हृदय दोष, हृदयाघात, कार्डियक अरेस्ट, पेरिकार्डियल बहाव, रुमेटिक हृदय रोग, कोरोनरी धमनी रोग, एनजाइना आदि शामिल है। दिल की इन गंभीर बीमारियों से दूर रहने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की जरूरत है। प्रतिवर्ष हृदय दिवस 29 सितंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व हृदय दिवस 2023 की थीम 'यूज हार्ट, नो हार्ट' यानी हृदय का उपयोग करें और हृदय को जानें।

World Heart Day 2023: Date, History, Significance, Theme And Other  Important Details

साबुत अनाज होता है फायदेमंद
साबुत अनाज का अधिक सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आजकल कार्बोहाइड्रेट के कई विकल्प उपलब्ध है, जो साबुत गेंहू की किस्मों में आते हैं। इसके अतिरिक्त उनमें सेलेनियम, थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, फोलेट, मैग्नीशियम, आयरन व विटामिन होता है। चीनी युक्त पदार्थ हृदय को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए चीनी युक्त पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।

Welcome to World Heart Day 2018 - World Heart Federation

युवाओं में लगातार बढ़ रहे हृदय रोग, जागरूकता आवश्यक
वर्तमान में युवा वर्ग में भी दिल रोग देखे जा रहे हैं। रोग होने के पहले हृदय हमें शुगर, बीपी, मोटापा व अनियमित दिनचर्या के रुप में संकेत देता है। हृदय शरीर के बेहद महत्वपूर्ण अंग है जो 24 घंटे कार्य करता है। हृदय में नसों के ब्लाकेज होने पर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही हृदय के वाल्व में सिकुडन व लीकेज और मांसपेशियों में कमजोरी आ जाने से हृदय की कार्यक्षमता पर विपरित प्रभाव पड़ता है। नागरिकों को हृदय संबंधी बीमारियों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए ह्दय रोग विशेषज्ञ से उपचार कराना चाहिए।

World Heart Day 2023 - All about World Heart Day

अपने दिल के लिए हर दिन खाएं बादाम
हेल्थ कोच माधुरी देशमुख ने बताया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन एक मुट्ठी बादाम खाना चाहिए। बादाम एलडीएल कोलेस्ट्राल को कम कर सकता है। हृदयय को नुकसान पहुंचाने वाली सूजन के स्तर को कम कर सकता है। बादाम के दैनिक सेवन से डिस्लिपिडेमिया को कम करने में मदद मिल सकती है, जो कि हृदय रोग के लिए महत्वपूर्ण कारण है। साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियों में ढेर सारे विटामिन, खनिज और एंटीआक्सीडेंट होते है। इनके सेवन से स्वस्थ्य रहने में मदद मिलती है। तला, भुना खाने की जगह हरी सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है।

World Heart Day 2023- History, How to Celebrate & Quotes

कराते रहें हृदय की जांच
यदि परिवार में किसी को हृदय रोग रहा है तो एक बार अपनी जांच करा लेनी चाहिए। संपूर्ण चेकअप हो जाए तो अच्छा है, ताकि आप खतरे से बच सकें या बाहर होने के उपाय कर सकें। उचित खानपान व कसरत आदि के बारे में सजग हो सकें। कोलेस्ट्राल बढ़ा हुआ है तो खानपान को नियंत्रित करने के उपाय करें। कसरत की अवधि बढ़ाएं।