e-Shram पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को अब मिल रही हैं नोक्रियाँ, इतने संगठित क्षेत्र से नौकरी की पेशकश

e-Shram पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को अब मिल रही हैं नोक्रियाँ, इतने संगठित क्षेत्र से नौकरी की पेशकश

e-Shram पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को अब मिल रही हैं नोक्रियाँ

e-Shram पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को अब मिल रही हैं नोक्रियाँ, इतने संगठित क्षेत्र से नौकरी की पेशक

नई दिल्ली। असंगठित कामगारों के फायदे के लिए शुरू किए गए ई-श्रम पोर्टल (E-Shram Portal) पर पंजीकृत श्रमिकों को अब नौकरी की पेशकश होने लगी है। यह पेशकश ई-श्रम पोर्टल को नेशनल कैरियर सर्विस (NCS) के साथ जोड़ने की वजह से हो पा रही है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए पेश बजट में वित्त मंत्री ने ई-श्रम पोर्टल, श्रम मंत्रालय का ही एनसीएस पोर्टल, एमएसएमई मंत्रालय की तरफ से चलाए जा रहे उद्यम व असीम पोर्टल को एक-दूसरे से जोड़ने की घोषणा की थी। ताकि इन श्रमिकों को नौकरी भी मिल सके और इनका कौशल विकास हो सके और काम के लिए लोन भी मिल सके। ई-श्रम पोर्टल पर अब तक 22 करोड़ से अधिक कामगार पंजीकृत हो चुके हैं। एनसीएस पोर्टल पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 1.5 लाख से अधिक रिक्तियां हैं।

श्रम मंत्रालय के मुताबिक हाल ही में ई-श्रम पोर्टल और एनसीएस को एक दूसरे से जोड़ने का काम पूरा किया गया है और ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत 26,000 से अधिक कामगार एनएससी पर भी पंजीकृत हो गए हैं। श्रम मंत्रालय के मुताबिक असंगठित क्षेत्रों के इन कामगारों को पिछले कुछ दिनों में कई आकर्षक नौकरियों की पेशकश की गई है। नौकरी की पेशकश कामगारों की कुशलता और नियोक्ता की जरूरत के हिसाब से की गई है। श्रम मंत्रालय के मुताबिक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत इन कामगारों को एकाउंटेंट, कृषि अधिकारी, क्वालिटी कंट्रोल जैसी नौकरियां मिल रही है।

मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश की एक महिला को नामी केमिकल फर्म में जिला प्रबंधक की नौकरी मिली है। वैसे ही केरल की एक महिला को एरनाकुलम की सॉफ्टवेयर कंपनी में प्रोसेस एग्जीक्युटिव की नौकरी मिली है। मंत्रालय के मुताबिक एनसीएस से जुड़ने की वजह से ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित कामगारों को उनके आसपास के इलाके में ही नौकरी के विकल्प मिल जाएंगे। श्रम मंत्रालय के मुताबिक एनसीएस पोर्टल पर आईटी, कम्युनिकेशंस, रिटेल, निर्माण के साथ सरकारी नौकरियों की रिक्तियां होती हैं।