ई-सरस पोर्टल से महिला समूहों को मिलेगी नई पहचान, केशव मौर्य ने पंजीकरण बढ़ाने के दिए निर्देश

ई-सरस पोर्टल से महिला समूहों को मिलेगी नई पहचान, केशव मौर्य ने पंजीकरण बढ़ाने के दिए निर्देश

Women groups to gain new identity through

Women's groups to gain new identity through

 लखनऊ। Women's groups to gain new identity through, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ई-सरस पोर्टल पर अधिक से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समूहों की आय बढ़ाने के लिए ई-सरस पोर्टल का प्रभावी उपयोग किया जाए। समूहों के उत्पादों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जाए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समूहों के माध्यम से महिलाएं हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण सामग्री, मसाले, अचार, पापड़, बेकरी उत्पाद, जैविक उत्पाद, रेडीमेड वस्त्र, सजावटी सामग्री आदि उत्पादों का निर्माण कर रही हैं।

उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और ऑनलाइन ई-सरस पोर्टल पर कराएं महिला समूहों का पंजीकरण: डिप्टी CM केशव मौर्य ने दिए निर्देशविपणन की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए, जिससे ग्राहकों तक उत्पादों की सहज पहुंच सुनिश्चित हो सके। ई-सरस पोर्टल से समूहों के उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समूहों को डिजिटल विपणन, ऑनलाइन लेनदेन, उत्पाद प्रबंधन व ग्राहक सेवा से संबंधित प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाए।