विकासनगर में भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार, हत्या के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल
Last rites of BJP leader Vinod Kashyap held in Vikasnagar
विकासनगर (देहरादून)। Last rites of BJP leader Vinod Kashyap held in Vikasnagar, सहसपुर क्षेत्र के गांव बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के तीसरे दिन उनके शव का अंतित संस्कार किया गया। इससे पूर्व स्वजन अंतिम संस्कार कराने को राजी नहीं हो रहे थे।
उनका कहना था कि हत्याकांड के सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही वे शव का पंचनामा कराने पर सहमत होंगे। हालांकि सोमवार को काफी मशक्कत के बाद पुलिस-प्रशासन उन्हें इसके लिए मनाने में कामयाब रहा।
पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। इस बीच विनोद कश्यप शव भाजपा के झंडे में लपेटा गया। इसके बाद उनकी शव यात्रा निकली। शव यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
विनोद कश्यप की हत्या शनिवार देर शाम की गई थी। अंतिम संस्कार के लिए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शव को पार्टी के झंडे में लिपेटा गया। मृतक के पिता भगवत प्रसाद, भाई राजेश और अशोक ने पुलिस और प्रशासन के सामने कुछ मांगें रखीं।
उन्होंने कहा कि लोगों पर तोड़फोड़, आगजनी और पथराव के दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। इसके अलावा, मृतक की पत्नी को नौकरी दी जाए और उसके बच्चों के भविष्य के लिए उचित उपाय किए जाएं।
स्वजन से वार्ता कर रहे विधायक सहदेव पुंडीर, एसडीएम विनोद कुमार, एसपी देहात पंकज गैरोला, सीओ अनुज कुमार और प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी, पालिकाध्यक्ष नीरू देवी ने स्वजन की शर्तों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने स्वजन को यह भी समझाया कि शव को मोर्चरी में अधिक समय तक रहना उचित नहीं है।
आसन नदी के तट पर हुआ शवदाह
मोर्चरी से लेकर श्मशान घाट तक पुलिस शव के साथ रही, ताकि कोई हंगामा न हो। इस बीच गांव गांव बैरागीवाला के पास आसन नदी के तट पर बने श्मशान घाट पर शव का दाह संस्कार किया गया।
जिस समय आसन नदी के किनारे विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार किया गया, उस समय जमकर बारिश भी हुई।