Women power of BJP-Congress enters electoral battle
BREAKING
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर अहमदाबाद में गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी माताओं-बहनों व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ ‘सहकार संवाद’ किया जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद धर्मवीर भड़ाना ने जताया सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार नाले में डूबने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम राष्ट्रीय सम्मेलन से बना सार्थक चर्चा और परस्पर संवाद का वातावरण : हरविन्द्र कल्याण पुलिस ने रंजिश के चलते नाबालिग की हत्या के मामले में आरोपी महिला और तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया

विधानसभा चुनाव: चुनावी रण में उतरीं भाजपा-कांग्रेस की महिला शक्ति

Women power of BJP-Congress enters electoral battle

Women power of BJP-Congress enters electoral battle

Women power of BJP-Congress enters electoral battle- पंचकूला (आदित्य शर्मा)। हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब की बार पंचकूला से महिला शक्ति ने भी चुनावी रण में अपनी ताल ठोक दी है। भारतीय जनता पार्टी से जहां एक महिला टिकटार्थी ने टिकट का दावा किया है तो दूसरी तरफ कांग्रेस से तीन महिला टिकटार्थियों में रेस लगी है। हालांकि, पंचकूला सीट से कांग्रेस के कई 15 से अधिक नेताओं ने टिकट के लिए हाईकमान के पास आवेदन किया है, जिनमें कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, पूर्व महापौर उपिंदर कौर अहलूवालिया और पूर्व कांग्रेस विधायक डीके बंसल की पत्नी अंजली बंसल के नाम शामिल हैं। वहीं भाजपा की तरफ से रंजीता मेहता द्वारा हाल ही मंे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर पंचकूला से टिकट की पेशकश की है। रंजीता मेहता ने बकायदा अपना बायोडाटा केंद्रीय मंत्री को सौंपा था। चुनावी मैदान में उतरने के बाद वह पंचकूला में रोजाना महिला टिकटार्थी रोजाना अलग अलग हिस्सों मंे नागरिकों के साथ सभाएं कर रही हैं। रंजीता मेहता लगातार जनसम्पर्क कर लोगों से रूबरू होकर उनकी आवश्यकताओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ले रही हैं। यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा।

गांव श्यामटू में हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने की शिरकत

पंचकूला हलके के गांव श्यामटू में आयोजित कुश्ती दंगल में हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान सुधा भारद्वाज ने खिलाड़ियों से परिचय किया और उनकी उपलब्धियों व समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। सुधा भारद्वाज ने कहा कि कुश्ती दंगल पुरानी परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। विलुप्त हो रही इस कला को आज जीवित करने की जरूरत है। इससे गांव, देहात के प्रतिभाओं को देश प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा बिखेरने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि गांव में छिपी प्रतिभाओं को उचित प्लेटफार्म मिल जाए, तो वह देश प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा बिखेरने में पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुश्ती एक कला है।

उपिंदर कौर अहलूवालिया ने जुटाया जनसमूह

पंचकूला की पूर्व महापौर उपिंदर अहलूवालिया की ओर से भी चुनाव में प्रचार तेज कर दिया गया है। वह पंचकूला के रेजिडेंट के साथ लगातार बैठकें कर उनकी समस्याएं जान रही हैं। हालही में उपिंदर कौर आहलुवालिया की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा की अध्यक्षता मंे महिला कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें जिले के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों महिलाओं ने शिरकत की थी। इस दौरान महिलाओं ने भी कांग्रेस के प्रति अपना विश्वास प्रकट किया था।

कांग्रेस के प्रचार मंे जुटी अंजली बंसल

अंजली बंसल पंचकूला के लोगों के बीच कांग्रेस के प्रचार में जुटी हुई हैं। अंजली बंसल के मुताबिक वह पंचकूला से कांग्रेस की टिकट की प्रबल दावेदार हैं। अंजली बंसल ने पंचकूला सीट से कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन किया है और उनके पार्टी हाईकमान में पुराने संबंध होने के चलते काफी लाभ मिलने की संभावना है। अंजली बंसल ने कहा कि वह पंचकूला के हर क्षेत्र से अच्छी तरह वाफिक हैं। लोगों की समस्याओं को हल करवाने का वह दम रखती हैं।  पिछले लगभग 15 वर्ष से वह पंचकूला में सक्रिय रही। डीके बंसल के विधायक रहते हुए भी अंजली बंसल पंचकूला के लोगों के काम करवाने में सक्रियता भूमिका निभाती नजर आईं।