महिला सशक्तिकरण ही राष्ट्र और समाज की ताकत : पंकज पूजन रामपाल

महिला सशक्तिकरण ही राष्ट्र और समाज की ताकत : पंकज पूजन रामपाल

Women Empowerment is the Strength of the Nation

Women Empowerment is the Strength of the Nation

नारी – परिवार, समाज और राष्ट्र की आधारशिला : पंकज पूजन रामपाल

नारी शक्ति से ही समाज और राष्ट्र सशक्त बनते हैं : पंकज पूजन रामपाल

फ़रीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: Women Empowerment is the Strength of the Nation: भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में महिला सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। नगर निकाय और पंचायत चुनावों में महिलाओं को आरक्षण देकर उनकी भागीदारी बढ़ाई गई है। साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनके सम्मान और स्वाभिमान को मजबूत किया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल ने आगे कहा कि महिला दिवस मनाने के लिए किसी एक दिन की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि महिलाओं का महत्व हर दिन है। उन्होंने कहा कि नारी धैर्य, संवेदनशीलता और अपार शक्ति का प्रतीक है तथा उसे परिवार की प्रथम शिक्षिका माना जाता है। उन्होंने कहा कि नारी ही समाज और परिवार की आधारशिला है, इसलिए महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण समाज की सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, नगर निगम महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यालय सचिव अनीता शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक श्वेता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सीमा भारद्वाज,पार्षद सीमा सुमंत चंदेल, आर्य कन्या गुरुकुल की आचार्य रेखा आर्य, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शारदा गर्ग सहित अनेक मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी जी के श्रीअन्न (मिलेट) प्रयोग के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए, कार्यक्रम में मिलेट से बने भोजन का वितरण किया गया। महिला खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियों और दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा सेल्फ डिफेन्स का प्रदर्शन कर महिलाओं में जागरूकता बढ़ाई गई। सभी वक्ताओं ने उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Women Empowerment is the Strength of the Nation

महिलाएँ सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र मजबूत होंगे : प्रवीण बत्रा जोशी

इस अवसर पर नगर निगम महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के संघर्ष, त्याग, शक्ति और योगदान को सम्मानित करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस हमें संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि हम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करेंगे, उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सहयोग और प्रेरणा देंगे। हमारा कर्तव्य है कि हर बेटी को शिक्षा मिले, हर महिला को सम्मान मिले और हर बहन सुरक्षित महसूस करे। महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। जब महिलाएँ सशक्त होंगी, तभी समाज व राष्ट्र सशक्त बनेगा। महापौर ने कहा कि भाजपा की सरकार देश और प्रदेश में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्यरत है।

महिला सिर्फ परिवार की आधारशिला नहीं, समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं : राजबाला सरधाना

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा राजबाला सरधाना ने कहा कि एक महिला केवल परिवार की आधारशिला नहीं होती, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे बड़ी प्रेरणा भी होती है। नारी में त्याग, सेवा, ममता और शक्ति का अद्भुत संगम होता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ शिक्षा, राजनीति, विज्ञान, खेल और समाज सेवा सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहीं हैं। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है, और जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं समृद्धि और संस्कारों का वास भी होता है। माता, बहन और बेटी के रूप में नारी समाज को संस्कार देती है। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें । कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रभा सोलंकी, शालिनी मंगला, पिंकी शर्मा, खुशबू सिंह,प्रियंका गुप्ता, मन की बात जिला संयोजक अरुणिमा सिंह, रेखा सिंह, दीपा भंडारी,अनीता अग्रवाल, आरती जैन, जैनब नकवी, यशवंती मलिक, पूजा विरमानी, ममता महरौलिया, शानू तिवारी, साक्षी पहलवान,कार्यक्रम में प्रदेश,जिला एवं मंडल स्तर की महिला कार्यकर्त्ता एवं सामाजिक महिलाएँ उपस्थित रहीं।