"सहारनपुर: महिला का फेसबुक अकाउंट हैक, साइबर सेल ने किया मुकदमा दर्ज"

"सहारनपुर: महिला का फेसबुक अकाउंट हैक, साइबर सेल ने किया मुकदमा दर्ज"

Woman Facebook Account Hacked

Woman's Facebook Account Hacked

सहारनपुर। Woman's Facebook Account Hacked, महिला का फेसबुक अकाउंट हैकरों ने हैक कर लिया। जिसके बाद महिला ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत देकर अपना अकाउंट स्थायी रूप से डिलीट कराने की मांग की है। साइबर सेल महिला की शिकायत पर कार्रवाई में जुटी है।

थाना मंडी की शिवपुरी कालोनी के तोता चौक निवासी शमा रस्तोगी ने साइबर सिक्योरिटी विभाग को दी तहरीर में बताया कि उनका फेसबुक अकाउंट किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया है। हैकर ने अकाउंट के लागिन डिटेल बदल दिए हैं, जिसके चलते वह अपने अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रही हैं।

पीड़िता ने आशंका जताई है कि उनके अकाउंट के माध्यम से उनकी निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने साइबर सेल से अनुरोध किया है कि उनके हैक किए गए फेसबुक अकाउंट को जल्द से जल्द स्थायी रूप से डिलीट कराया जाए, ताकि किसी प्रकार के दुरुपयोग को रोका जा सके।

तहरीर में पीड़िता ने अपने फेसबुक अकाउंट का लिंक भी दिया है और विभाग से मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर थाना प्रभारी इंद्रेश चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया एकाउंट चलाते समय रह रखें ध्यान

  • अपना पासवर्ड सुरक्षित रखें
  • अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पासवर्ड की जांच करें। दोनों पासवर्ड अद्वितीय होने चाहिए। इन्हें कभी भी किसी के साथ साझा न करें।
  • अपने नाम, फोन नंबर, जन्मतिथि और पते जैसे व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य शब्दों और वाक्यांशों का उपयोग करने से हमेशा बचें
  • हर छह महीने में अपने पासवर्ड बदलने पर विचार करें।
  • खातों को प्रतिबंधित करें, अपने खाते को अवांछित बातचीत से सुरक्षित रखें।
  • फेसबुक पर आप सीधे उस फेसबुक पेज या प्रोफाइल पर जा सकते हैं जिसकी आप रिपोर्ट करना चाहते हैं और एक रिपोर्ट बना सकते हैं।
  • इंस्टाग्राम पर आप सीधे उस अकाउंट पर भी जा सकते हैं जिसकी आप रिपोर्ट करना चाहते हैं और अपना कारण बता सकते हैं।
  • फेसबुक पर आपत्तिजनक सामग्री, स्पैम या पहचान की चोरी की रिपोर्ट करने का सबसे अच्छा तरीका पोस्ट के पास दिखाई देने वाले रिपोर्ट लिंक का उपयोग करना है। रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

कैसे पहचानें नकली अकाउंट

  • प्रोफाइल में सिर्फ एक ही फोटो होगी
  • उनके पोस्ट या फालोअर्स बहुत कम होंगे
  • उनकी फ्रेंड लिस्ट में आपके कई कामन दोस्त नहीं होंगें
  • वे तुरंत चैट में पर्सनल बातें करने लगते हैं

इन्होंने कहा

फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों ही जगह फेक अकाउंट्स, हैकर्स और स्कैमर्स की भरमार है। ये लोग दोस्ती का झांसा देकर आपकी जानकारी चुराते हैं। कई बार तो ऐसे लिंक या मैसेज भी भेजे जाते हैं, जिन्हें खोलते ही आपके अकाउंट से पैसे गायब हो सकते हैं। ऐसे में जागरूक रहकर आप फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सुरक्षित रह सकते हैं और अपने अकाउंट को चोरी या हैकिंग से बचा सकते हैं।

-इंद्रश चौहान प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना सहारनपुर।