Woman Gave Life To Husband By Breathing Through Mouth

पत्नी की जिद और मौत ने टेक दिए घुटने! रेलवे स्टेशन पर पति को अचानक आया हार्ट अटैक, जमीन पर गिरा, वो जिंदा होने तक मुंह से देती रही सांसें...

Woman Gave Life To Husband By Breathing Through Mouth

Woman Gave Life To Husband By Breathing Through Mouth

Woman Gave Life To Husband By Breathing Through Mouth : पत्नी को 'जीवनसाथी' ऐसे ही नहीं कहा जाता है| वो वाकई असल मायने में 'जीवनसाथी' होती है| वह अपने पति का उसकी हर परिस्थति में साथ निभाती है और कई बार तो यमराज से अपने पति के प्राण भी छुड़ा लाती है| जैसे यह पत्नी छुड़ा लाई|

बतादें कि, मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन का बताया जाता है| जहां एक महिला के पति को अचानक से हार्ट अटैक आ गया और जमीन पर गिर पड़ा| पति का शरीर कोई हलचल नहीं कर रहा था| वहीं, इस दौरान महिला पति की हालत को देख घबराई तो लेकिन फिर उसने हिम्मत दिखाई और पति के मुंह में मुंह लगाकर सांसें देना शुरू कर दिया| इधर, इस बीच रेलवे पुलिस के लोग और मौके पर कुछ लोग भी आ गए| जिन्होंने भी काफी मदद की|

वो जिंदा होने तक मुंह से देती रही सांसें

बतादेंकि, जब तक पति के शरीर पर कोई हलचल नहीं हो गई| महिला तबतक पति को सांसें देती रही| महिला ने मुंह से सांस देना लगातार जारी रखा| आखिर में महिला की सांसे पाकर पति के शरीर में हलचल शुरू हो गई और उसने आँखें खोल दीं| मसलन, महिला की इतनी कोशिश देख मौत ने भी अपने घुटने टेक दिए| पत्नी की जिद के आगे मौत भी हार गई।