"पटना: पुनपुन नदी घाट पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार"

"पटना: पुनपुन नदी घाट पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार"

Woman Gang-Raped at Punpun River Ghat

Woman Gang-Raped at Punpun River Ghat

 पुनपुन। Woman Gang-Raped at Punpun River Ghat, बिहार के पटना में सामूहिक दुष्कर्म की शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पुनपुन नदी घाट पर एक महिला के साथ ऑटो में  तीन व्यक्तियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित बेहोशी की हालत में महिला को छोड़कर फरार हो गए।

जब महिला को होश आया, तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना सोमवार देर रात की है।

जानकारी के अनुसार, बेउर की निवासी महिला को परसा बाजार के चिहुट निवासी रमेश चौधरी ने खाना बनाने के लिए ऑटो भेजकर पुनपुन नदी घाट बुलाया। वहां पहुंचने के बाद रमेश ने दो अन्य दोस्तों को बुलाया और ऑटो में कोल्ड ड्रिंक्स मंगवाकर उसमें नशीला पेय पदार्थ मिलाकर पीड़िता को पिलाया।

आरोप है कि जब पीड़िता नशे में हो गई, तो तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में अलावलपुर गांव के पास ऑटो में छोड़कर फरार हो गए।

महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

जब पीड़िता को होश आया, तो उसने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता का बयान लिया, जिसमें उसने चिहुट निवासी रमेश का नाम बताया।

पुलिस ने तुरंत रमेश को गिरफ्तार किया और कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद दो अन्य आरोपित अलावलपुर गांव के श्याम बाबू यादव का पुत्र कुणाल उर्फ कुंदन कुमार और मसौढ़ी संघतपर निवासी भगवान विश्कर्मा का पुत्र सरदार उर्फ सागर को भी गिरफ्तार किया।

मौके पर एफएसएल की टीम ने छानबीन की। थानेदार बेबी कुमारी ने बताया कि पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है और तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। ऑटो चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।