पंचकूला में सांसद और विधायक कांग्रेसी, अब मेयर बनाकर विकास को करें सुनिश्चित: हरि प्रसाद

पंचकूला में सांसद और विधायक कांग्रेसी, अब मेयर बनाकर विकास को करें सुनिश्चित: हरि प्रसाद

MP and MLA from Panchkula belonging to the Congress Party

MP and MLA from Panchkula belonging to the Congress Party

निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रभारी ने जनसंवाद से जनता से सीधा संवाद

अर्थ प्रकाश आदित्य शर्मा
पंचकूला। MP and MLA from Panchkula belonging to the Congress Party: 
नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस नेतृत्व ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी बीके हरिप्रसाद एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पंचकूला में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया तथा बाद में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने  स्थानीय नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी नगर निकायों में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी प्रशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में नगर निकायों की अनदेखी के कारण बुनियादी सुविधाओं—जैसे स्वच्छता, पेयजल, सड़कें और सीवरेज की स्थिति प्रभावित हुई है। कांग्रेस इन सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए ठोस योजनाओं के साथ जनता के बीच है। 

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल चुनावी सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत करते हुए शहरों के समग्र और संतुलित विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी द्वारा जनभावनाओं के अनुरूप विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिससे हर वर्ग को लाभ मिल सके।

राम नरेंद्र सिंह  ने सभी से अपील की कि वे आगामी नगर निकाय चुनाव में पार्टी का समर्थन करें, ताकि पंचकूला को विकास और सुशासन की नई दिशा दी जा सके।

इस अवसर पर हरियाणा में पार्टी मामलों के सह प्रभारी प्रफुल्ल गुड़धे, सांसद कर्मवीर बौद्ध, विधायक चंद्रमोहन, अकरम खान और बलवान सिंह दौलतपुरिया, पंचकूला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय चौहान, मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज, पूर्व मेयर रविंद्र रावल, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया प्रभारी चांद वीर हुडा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष फोमलाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश संदलाना, हांसी से पूर्व पार्टी प्रत्याशी राहुल मक्कड़, पार्टी वार्ड प्रत्याशी विजय शर्मा और दर्शन लाल, पूर्व पार्षद सलीम दबखेड़ी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्या प्रियंका मनोज अग्रवाल, आर के कक्कड़, रणधीर सिंह राणा, राकेश सोंधी, प्रदेश प्रवक्ता राय सिंह गुर्जर और वीरेंद्र जागलान, सुल्तान सिंह ढुल, अनूप सिंह, अरुण मांडरा, साहब सिंह मरदानखेड़ा, सुनील भारद्वाज, सविता चौधरी, अजय शर्मा, जगदीश राय, नरेश मान, मनोज अग्रवाल, जसबीर नागरा, हरदीप गहली समेत सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।