पति पर बीवी की हैवानियत: प्राइवेट पार्ट पर डाला खौलता हुआ गर्म पानी, बुरी तरह जला, अब एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल रेफर हो रहा पीड़ित

पति पर बीवी की हैवानियत: प्राइवेट पार्ट पर डाला खौलता हुआ गर्म पानी, बुरी तरह जला, अब एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल रेफर हो रहा पीड़ित

Wife Throws Hot Water On Husband Private Part

Wife Throws Hot Water On Husband Private Part

Wife Throws Hot Water On Husband Private Part : आजकल के वैवाहिक रिश्ते बड़े उलझे पड़े हैं| पति-पत्नी की आपस में बनती ही नहीं हैं| आयेदिन झगड़ा होता है और कई बार नौबत मरने-मारने पर पहुंच जाती है| कहीं पति तो कहीं पत्नी द्वारा ऐसी घटना को अंजाम दे दिया जाता है कि जिसे जानकर आदमी अंदर तक हिल जाए|

बतादें कि, तमिलनाडु के रानीपेट से एक ऐसा ही हिला देने वाला मामला सामने आया है| यहां एक 29 वर्षीय पत्नी ने अपने 32 वर्षीय पति के गुप्तांग यानि प्राइवेट पार्ट पर खौलता हुआ गर्म पानी डाल दिया| पत्नी ने पति के साथ ऐसी हैवानियत उस वक्त की जब पति बेफिक्र सो रहा था| फिलहाल, पत्नी की इस हैवानियत के बाद जहां पति का बुरा हाल हो रखा है तो वहीं यह मामला पुलिस तक भी पहुंच गया है और पुलिस ने आरोपी पत्नी पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है|

गीजर में अधिक तापमान पर गरमाया पानी

बताया जाता है कि, पति-पत्नी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था| वहीं, झगड़ा खत्म होने के बाद पति जाकर सो गया| लेकिन पत्नी की खुंदक खत्म नहीं हुई| पत्नी किचन में गई और गीजर ऑन करके पानी गर्म करना शुरू कर दिया| जितना ज्यादा पानी गर्म हो सकता था| पत्नी ने उतना पानी गर्म किया और सीधा लाके सोये हुए पति के प्राइवेट पार्ट पर उड़ेल दिया|

इधर, जैसे ही गर्म खौलता पानी पति के प्राइवेट पार्ट पर गिरा तो उसकी रूह कांप गई| वह जलन मिटाने के लिए चीखने-चिल्लाने लगा, व्याकुल हो उठा| बताया जाता है कि, पति का प्राइवेट पार्ट 50 फीसदी बिलकुल जल गया है| पति की हालत ऐसी है कि उसे एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है| पड़ोसी पीड़ित पति को अस्पताल लेकर गए थे|

पति पर बेवफाई करने का शक था

बताते हैं कि, सात साल पहले इस जोड़े की शादी हुई थी| दोनों के दो बच्चे हैं। लेकिन आरोपी पत्नी पति पर बेवफाई का शक करके अक्सर झगड़ा करती रहती थी| मगर हर बार झगड़ा कहासुनी तक सीमित रहता था पर इस बार पत्नी ने बड़ा खतरनाक कदम उठा लिया|