तमन्ना मलिक का नया वीडियो: "मोनालिसा और फरहान की शादी पर फतवे क्यों नहीं?"
"Why No Fatwas on Monalisa and Farhan's Marriage?"
संभल। "Why No Fatwas on Monalisa and Farhan's Marriage?" बुर्का बनकर फाल्गुन कांवड़ यात्रा में शामिल होने वालीं तमन्ना मलिक एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर सामने आई हैं। इस बार भी उन्होंने बुर्का पहना है और मुस्लिम लोगों पर भड़कते हुए दिखी हैं।
उनका कहना है कि जब मैं कांवड़ लेकर आई तो मुस्लिमों ने उनके खिलाफ फतवे जारी करवाने और जिंदा जलाने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी दी, मगर अब कुंभ मेले से सुर्खियों में आई हिंदू युवती मोनालिसा से फरहान खान नामक युवक ने शादी है तो मुस्लिमों को फरमान के खिलाफ भी फतवे जारी करने चाहिए, लेकिन वो ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हें खुशी होगी कि हिंदू युवती से शादी की है।
बता दें कि असमोली क्षेत्र के गांव बदनपुर वसई के अमन त्यागी और मुस्लिम युवती तमन्ना मलिक ने करीब साढ़े तीन साल पहले प्रेम विवाह (कोर्ट मैरिज) किया था। तमन्ना ने अपना नाम तुलसी रख लिया। उसने दो बेटों को जन्म दिया। दो वर्षीय बड़ा बेटा आर्यन और छोटा एक वर्षीय दक्ष है।
प्रेम विवाह और बच्चों की मुराद पूरी होने पर तुलसी पति संग 10 फरवरी को हरिद्वार से जल लेने गईं थी और 11 फरवरी को हरिद्वार में गंगा में गोता लगाया और बोल बम के साथ कंधे पर खड़ी कांवड़ लेकर मंजिल की ओर बढ़ी थी। बुर्के में कांवड़ लेकर आस्था की डगर पर चली तमन्ना मलिक एक ही दिन में पूरे देश में छा गई थी
एक तरफ जहां मुस्लिम संप्रदाय के लोग इस बात की आलोचना कर रहे थे, जबकि हिंदू पक्ष के लोग उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने में लगे हुए थे। 15 फरवरी को तमन्ना मलिक ने सुरक्षा के घेरे में संभल के शिवालय क्षेमनार्थ पर पहुंचकर जलाभिषेक किया था।
इसके बाद से तमन्ना मलिक को लगातार धमकियां मिलने लगीं तो मामला थाने में भी दर्ज कराया गया था। इसके बाद अब फिर से तमन्ना मलिक बुर्का पहनकर सामने आई हैं।
दो मिनट 47 सेकंड के वीडियो में उन्होंने पहले जयश्री राम और हरहर महादेव का नाम लिया और फिर कहा कि अब कहां गए वो मुस्लिम लोग, जो कांवड़ लाने पर मुझे धमकियां दे रहे थे। फतवे जारी करवा रहे थे, यही इस्मालिक मान्यताएं क्या अब हिंदू युवती मोनालिसा से शादी करने वाले मुस्लिम फरहान खान पर लागू नहीं होती है। अब क्यों चुप हैं मुस्लिम?
तमन्ना मलिक ने कहा कि कोई मुस्लिम लड़की हिंदू लड़के से शादी कर लेती है तो उस पर फतवे लगते हैं, लेकिन जब मुस्लिम लड़के हिंदू युवती से शादी करते हैं तो क्या उन्हें इस्लाम ने इजाजत दे रखी है ऐसा करने की।