उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन, आज हो जाएगा साफ, पढ़िए ताजा अपडेट
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन, आज हो जाएगा साफ, पढ़िए ताजा अपडेट

उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन

उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन, आज हो जाएगा साफ, पढ़िए ताजा अपडेट

देहरादून। उत्‍तराखंड को आज सोमवार को नया मुख्‍यमंत्री मिल जाएगा। सोमवार शाम पांच बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। उत्तराखंड के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में देहरादून में होने वाली इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। 

दुष्यंत कुमार गौतम देहरादून पहुंचे

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम देहरादून पहुंच गए हैं। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी थोड़ी देर में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्य दावेदारों से आगे

चुनाव हारने के बावजूद निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्य दावेदारों से आगे हैं। इस दौड़ में अन्य नाम भी चर्चा में हैं। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और ऋतु खंडूड़ी का नाम शामिल है। वहीं राज्यसभा सदस्य व भाजपा के केंद्रीय मीडिया सेल के प्रमुख अनिल बलूनी के नाम भी इस दौड़ में शामिल है।

रविवार को दिल्‍ली में हुए थी बैठक

दिल्ली में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर उत्तराखंड के और केंद्रीय नेताओं के बीच नए मुख्‍यमंत्री को लेकर विचार-विमर्श भी हुआ। इसके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसकी जानकारी दी

नहीं सामने आया कोई नाम

रविवार को दिनभर चली बैठकों के बावजूद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कोई एक नाम सामने नहीं आया। इसके लिए सोमवार को प्रस्तावित विधायक दल की बैठक का इंतजार करना होगा।

भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतींं

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 70 में से 47 सीटें जीतने के बाद भी पुष्‍कर सिंह धामी की हार के कारण मुख्यमंत्री पद की गुत्थी उलझ गई थी। धामी ने खटीमा सीट से चुनाव लड़ा था और हार गए थे।