Punjab AAP CM Face News
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

केजरीवाल का बयान, जानिए Punjab में AAP के CM चेहरे का किस समय ऐलान?

Punjab AAP CM Face News

Punjab AAP CM Face News

अबकी बार का पंजाब विधानसभा चुनाव- 2022 बेहद दिलचस्प है| दिलचस्प इसलिए क्योंकि अबकी बार पंजाब के इस चुनावी मैदान में शामिल तमाम राजनीतिक पार्टियों की जीत-मात का आकलन खुले ढंग में समझ नहीं आ रहा है| फिलहाल, बात आम आदमी पार्टी की करते हैं जिसने पंजाब विधानसभा चुनाव- 2022 में अपना पूरा जोर लगाया हुआ है और पंजाब की सत्ता में आने का दावा भी कर रही है| वहीं, अबतक आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब के इस चुनाव के लिए सीएम चेहरे का ऐलान नहीं किया गया है| लेकिन अब आम आदमी पार्टी का पंजाब के लिए सीएम चेहरा जल्द ही सामने आने जा रहा है|

कल इतने बजे ऐलान.....

बतादें कि, आम आदमी पार्टी पंजाब के लिए सीएम चेहरे का ऐलान कल करेगी| आप मुखिया अरविन्द केजरीवाल द्वारा जानकारी दी गई है कि मंगवलार को दोपहर 12 बजे के करीब पंजाब के लिए पार्टी सीएम चेहरे का ऐलान कर देगी|

सीएम चेहरे पर पंजाब की जनता को अपना बनाने के लिए केजरीवाल ने खेला था यह दांव...

बतादें कि, अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब को लेकर एक बड़ा दांव खेला था| दांव था सीएम चेहरे पर पंजाब की जनता को अपने करीब लाने का और उसे विश्वास में लेने का| दरअसल, अरविन्द केजरीवाल ने वीरवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान उन्होंने यह ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी खुद से पंजाब के लिए सीएम चेहरा नहीं चुनेगी बल्कि इस बारे में फैसला पंजाब की जनता करेगी| अरविन्द केजरीवाल ने तब एक नंबर जारी किया था और कहा था कि पंजाब की जनता हमें इस नंबर के जरिये बताये कि उसे पंजाब में आप का सीएम चेहरा कौन चाहिए? केजरीवाल ने कहा था कि हम पंजाब की जनता का रिस्पांस देखते हुए पंजाब में 'आप' से सीएम चेहरे का ऐलान कर देंगे| जिस नाम पर पंजाब की जनता का रिस्पांस ज्यादा होगा उसी को सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया जायेगा|

क्या था नंबर?

बतादें कि, पंजाब की जनता के जरिये पार्टी से सीएम चुनने के लिए जो नंबर जारी किया गया था, वह 7074870748 था| केजरीवाल ने नंबर जारी कर कहा था कि पंजाब की जनता इसपर व्हाट्सएप, नार्मल एसएमएस भी कर सकती है| यह नंबर 17 जनवरी शाम 5 बजे तक खुला रहेगा|

भगवंत मान पर सबकी निगाहें.....

इधर, भगवंत मान को आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब का सीएम उम्मीदवार माना जा रहा है| केजरीवाल भी भगवंत मान के नाम का जिक्र कर चुके हैं| वहीं , भगवंत मान का कहना है कि पार्टी और पंजाब की जनता मुझे जो ज़िम्मेदारी देगी मैं उस ज़िम्मेदारी को बखूबी पूरा करूंगा|