अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास चली गोलियां; लॉकडाउन लगाना पड़ा, US सीक्रेट सर्विस ने हथियारबंद हमलावर को मारी गोली
White House Firing Incident US Secret Service Shoots Attacker
White House Firing: वॉशिंगटन डीसी स्थित अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस के पास एक बड़ी वारदात हुई है। यहां एक संदिग्ध हथियारबंद व्यक्ति ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा करने वाली US सीक्रेट सर्विस फौरन एक्शन में आई और इस स्थिति से निपटने के लिए व्हाइट हाउस और आसपास के एरिया में कडा सुरक्षा घेरा बनाते हुए लॉकडाउन लगाने जैसी कार्रवाई की। सुरक्षाकर्मियों ने गोलीबारी करने वाले संदिग्ध हथियारबंद हमलावर को भी मार गिराया है।
व्हाइट हाउस में ही थे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
व्हाइट हाउस के पास जब यह सनसनीखेज गोलीबारी हुई, उस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे और किसी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। उन्हें प्रेस ब्रीफिंग भी करनी थी। जिसके चलते व्हाइट हाउस के लॉन में पत्रकारों का भी जमावड़ा था। जिन्हें इस घटना के दौरान सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित किया। साथ ही इस घटना के मद्देनज़र व्हाइट हाउस को कुछ देर के लिए सख्त सुरक्षा के घेरे में तब्दील कर दिया गया और इलाके को कुछ समय के लिए सील कर दिया गया।
वॉशिंगटन में सुरक्षा संबंधी एक और बड़ी वारदात
फिलहाल यह वॉशिंगटन में सुरक्षा संबंधी एक और बड़ी वारदात है। जिसने व्हाइट हाउस की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए हैं, साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई है। खासकर तब जब पिछले एक साल के दौरान उन्हें हत्या की कई धमकियां मिली हैं और हत्या की कोशिशें भी की गई हैं। इससे पहले भी अप्रैल महीने में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की गई थी और उस समय ट्रंप व्हाइट हाउस में ही थे।
इसके बाद हाल ही में वॉशिंगटन हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस के पत्रकारों के साथ ट्रंप के डिनर कार्यक्रम में गोलियां चलीं। ट्रंप इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे. सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप, फर्स्ट लेटी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को सुरक्षित करते हुए तत्काल मंच से हटाया था और हमलावर को मौके पर पकड़ लिया था।