When the minister suddenly reached the Municipal Corporation office Rohtak at 8 pm to get the news
BREAKING
उत्तराखंड में बादल फटा, भीषण सैलाब; SDRF की टीम रवाना की गई, लोगों को सेफ रेस्क्यू करने का प्रयास, मानसून सीजन बना आफत चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें

जब अचानक रात 8 बजे नगर निगम दफ्तर रोहतक की खबर लेने पहुंचे मंत्री, देखें अधिकारियों को क्या दिए निर्देश

When the minister suddenly reached the Municipal Corporation office Rohtak at 8 pm to get the news

When the minister suddenly reached the Municipal Corporation office Rohtak at 8 pm to get the news

When the minister suddenly reached the Municipal Corporation office Rohtak at 8 pm to get the news- रोहतक। बुधवार रात करीब 8 बजे हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने रोहतक नगर निगम दफतर में छापा मारा। मंत्री जी ने रात को ही दफ्तर दोबारा खुलवाकर घर जा चुके अधिकारियों को वापस दफ्तर बुलवा लिया और उसके बाद शुरू कर दी खुद ही जांच। अधिकारी भी हैरान थे कि इतनी रात को मंत्री जी दफ्तर में क्या काम से आए होंगे। 

मंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि उन्हें नगर निगम से संबंधित शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ताओं की फाइल अप्रूव होने के लिए चंडीगढ़ गई थी। इसके बाद मामले की जांच की तो पाया कि शिकायतकर्ता करीब 10 माह पहले ही यहां पर शिकायत लेकर पहुंचे थे। उसके बाद नहीं आए। अगर 10-15 दिन पहले भी आए होते और काम नहीं हुआ होता तो अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाती। अब शिकायतकर्ता को एनडीसी दे दिया है और अब वह संतुष्ट है। मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि यह नायब सैनी की सरकार है कि रात 8 बजे भी शिकायत सुनी जा रही हैं और दफ्तर खुलवाकर समाधान किया गया।

वहीं इस चैकिंग के दौरान सुभाष सुधा के साथ पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद थे और अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को किसी भी काम के लिए चक्कर ना लगाने पड़ें। बताया जा रहा है कि स्थानीय निकाय विभाग को शिकायत मिली थी कि रोहतक नगर निगम के तहत आने वाली राम गोपाल कॉलोनी के कुछ अनप्रूव्ड प्लॉटों को गलत तरीके से अप्रूव्ड किया जा रहा है। इस शिकायत के बाद मंत्री ने नगर निगम दफ्तर पर रेड मारी। सुभाष सुधा के दफ्तर पहुंचने के बाद रोहतक नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर अंकित वर्मा, असिस्टेंट टाउन प्लानर तिलकराज और दूसरे कर्मचारियों को उनके घरों से बुलाया गया।