"जीरो टॉलरेंस का क्या हुआ?": अखिलेश यादव का सीएम योगी पर प्रहार; IPS अजय पाल शर्मा के वीडियो को बताया 'नारी शक्ति' का अपमान
"What happened to 'Zero Tolerance'?": Akhilesh Yadav attacks CM Yogi
लखनऊ। "What happened to 'Zero Tolerance'?": Akhilesh Yadav attacks CM Yogi, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि बंगाल चुनाव के दौरान ऑब्जर्वर बने, प्रदेश के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (अजय पाल शर्मा) का जो अभद्र वीडियो सरेआम चल रहा है, उससे प्रदेश सरकार के शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। साथ ही भाजपा सरकार के तथाकथित ‘महिला सम्मान’ व ‘नारी वंदन’ के दावों की पोल भी महिलाओं के सामने पूरी तरह खुल गई है।
सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन-प्रशासन में ऐसे व्यक्ति व अधिकारी अपवाद नहीं है। नारी को लगता है कि जिनके हाथ में महिला सुरक्षा की बागडोर है अगर वो ‘ऐसे’ हैं, तो हमारी सुरक्षा कैसे होगी। आज भाजपा से जुड़ी हर नारी शर्मिंदा है क्योंकि बहन-बेटियां तो उनके घरों में भी हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देखते हैं इनका निलंबन-बर्खास्तगी कितनी जल्दी होती है। इसका सीधा संबंध मुख्यमंत्री की छवि से जुड़ा है।
इस अधिकारी के खिलाफ जैसी कार्रवाई होगी वो तय करेगी कि मुख्यमंत्री का इस मामले में खुद का रुख कैसा है। वैसे इतना सब कुछ उजागर होने के बाद तो मुख्यमंत्री भी मन मारकर ही सही, अनुशासनात्मक-दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए बाध्य हो जाएंगे और अपने इस ‘विशेष कृपा प्राप्त’ को बचाने के लिए ये नहीं कहेंगे कि ये वीडियो ‘एआइ’ जेनरेटेड है। जीरो टालरेंस सिर्फ अपराधियों के खिलाफ नहीं ऐसे अधिकारियों के खिलाफ भी होना चाहिए।