पहली बार टीम इंडिया की जर्सी मिलने पर क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

पहली बार टीम इंडिया की जर्सी मिलने पर क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

Sooryavanshi in Team India jersey

Sooryavanshi in Team India jersey

Sooryavanshi in Team India jersey: युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने उस इमोशनल पल के बारे में बताया जब उन्हें इंडिया की जर्सी मिली. उन्होंने इस पर को उस मकसद की सबसे बड़ी कामयाबी बताया जिसके लिए उन्होंने पहली बार क्रिकेट बैट उठाया था.

BCCI द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में वैभव ने कहा, 'इस पल को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. जिस वजह से मैंने पहले दिन बैट उठाया था और प्रैक्टिस के लिए मैदान पर गया था. वह सपना अब पूरा हो गया है. उस सफर का सबसे बड़ा कदम आज पूरा हुआ. मैं सच में इस एहसास को शब्दों में नहीं बता सकता.'

वैभव ने आगे कहा, 'जब मैंने वह टी-शर्ट देखी तो मुझे सपने जैसा लगा. मेरी मुस्कुराहट रुक नहीं रही थी. कभी-कभी ऐसी चीजें होती हैं जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होता. जब आखिरकार ऐसा होता है, तो आपको समझ नहीं आता कि कैसे रिएक्ट करें. मुझे बिल्कुल वैसा ही महसूस हुआ.'

वैभव ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

बता दें कि 15 साल और 71 दिन की उम्र में, सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के आने वाले दौरों और एशियन गेम्स 2026 के लिए इंडिया की T20 टीम में चुना गया है. वह इंडिया के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए और उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

अब वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं. यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 16 वर्ष 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. तेंदुलकर ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. अगर सूर्यवंशी दौरे के दौरान खेलते हैं, तो वह पुरुषों के इंटरनेशनल क्रिकेट में इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन जाएंगे.

वैभव का IPL 2026 में प्रदर्शन

बिहार के समस्तीपुर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जमाया था. 28 अप्रैल 2025 को गुजरात के खिलाफ 38 गेंद में 101 रन बनाकर वह 14 वर्ष 32 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट में शतक जमाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे.

सूर्यवंशी ने IPL 2026 में शानदार खेल का प्रदर्शन किया. जिसमें उन्होंने खुद को टूर्नामेंट के उभरते हुए सितारों में से एक के तौर पर स्थापित किया. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 16 पारियों में 237.30 के ज़बरदस्त स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती. इसमें एक शतक, पांच अर्धशतक और रिकॉर्ड 72 छक्के शामिल थे.

टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड के लिए रवाना

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम 26 जून से शुरू होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आयरलैंड और इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई है. टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ दो T20 और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच T20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं. आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को बेलफास्ट में मैच खेला जाएगा. उसके बाद 1 से 11 जुलाई तक इंग्लैंड में पांच टी20 मैच होंगे.