WFI का विनेश फोगाट को बड़ा झटका, जून 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं से किया अयोग्य घोषित
- By Gaurav --
- Saturday, 09 May, 2026
WFI Issues Show-Cause
हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय कुश्ती महासंघ Wrestling Federation of India ने पहलवान Vinesh Phogat को बड़ा झटका देते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया है। महासंघ ने यह कार्रवाई अनुशासनहीनता और डोपिंग विरोधी नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर की है।
WFI ने विनेश फोगाट को जून 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, महासंघ ने उनसे तय समय सीमा के भीतर जवाब मांगा है। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो आगे और सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संस्था United World Wrestling के नियमों के तहत किसी भी खिलाड़ी को संन्यास से वापसी करने से पहले कम से कम छह महीने तक एंटी-डोपिंग टेस्टिंग सिस्टम में उपलब्ध रहना अनिवार्य होता है।
WFI द्वारा जारी 15 पन्नों के नोटिस में कहा गया है कि विनेश फोगाट ने वापसी से पहले निर्धारित अवधि के अनुसार सूचना नहीं दी, जो WFI संविधान, UWW नियमों और एंटी-डोपिंग प्रावधानों का उल्लंघन है।
महासंघ ने यह भी आरोप लगाया कि उनके व्यवहार से भारतीय कुश्ती की छवि को नुकसान पहुंचा है और राष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी की स्थिति पैदा हुई। फिलहाल इस मामले को लेकर विनेश फोगाट की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।