होली पर बदलेगा मौसम का मिजाज: कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, तापमान में उतार-चढ़ा
- By Gaurav --
- Tuesday, 03 Mar, 2026
Weather will change on Holi: Rain alert in many states, temperature fluctuations
होली के त्योहार से पहले मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 3 मार्च की रात से कई राज्यों में बारिश की संभावना है। धूल भरी हवाओं के कारण तापमान में 2–3°C तक गिरावट हो सकती है, जबकि अगले 5 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 3–5°C तक बढ़ने का अनुमान है।
दिल्ली में मौसम
दिल्ली में 3 मार्च से गर्मी बढ़ने के संकेत हैं।
-
अधिकतम तापमान में 1–2°C की बढ़ोतरी संभव
-
दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं
-
अधिकतम तापमान: 31°C
-
न्यूनतम तापमान: 17°C
-
अगले 3 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं
उत्तर प्रदेश में मौसम
उत्तर प्रदेश में 3 मार्च से मौसम बदल सकता है।
-
20–30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं
-
हल्की बारिश की संभावना
-
कुछ जिलों में तापमान 35°C तक पहुंच सकता है
जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी:
आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अमेठी, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, इटावा, फैजाबाद, हमीरपुर, मैनपुरी, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद और सीतापुर।
बिहार में मौसम
बिहार में होली पर मौसम साफ रहेगा। बारिश की चेतावनी नहीं है, लेकिन गर्मी बढ़ेगी।
तापमान बढ़ने वाले जिले:
पटना (31°C / 17°C), बक्सर, सीवान, भागलपुर, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, कटिहार और खगड़िया।
राजस्थान में मौसम
राजस्थान में 3 मार्च को मौसम साफ रहेगा।
-
15–20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं
-
सुबह हल्की ठंड का एहसास
तापमान बढ़ने वाले जिले:
जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, सीकर, जोधपुर और अजमेर।