UP में मौसम का यू-टर्न: लखनऊ समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, 48 घंटों में 8°C तक गिरेगा पारा; किसानों पर आफत

UP में मौसम का यू-टर्न: लखनऊ समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, 48 घंटों में 8°C तक गिरेगा पारा; किसानों पर आफत

Weather U-Turn in UP

Weather U-Turn in UP

 लखनऊ। Weather U-Turn in UP, लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है।

गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में आगामी 48 घंटों के दौरान छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बारिश का असर गुरुवार तक रहेगा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश 

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय स्तर पर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण हुआ है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

बुधवार को पूरे प्रदेश में आंधी-पानी के साथ बारिश और कई जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। मंगलवार को कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी सूचना भी है। किसानों के लिए यह बारिश अच्छी नहीं है।

कटाई के लिए तैयार फसलों को नुकसान की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।