हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी इलाकों में मौसम ने दिखाई करवट, रोहतांग दर्रे पर हल्का हिमपात

हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी इलाकों में मौसम ने दिखाई करवट, रोहतांग दर्रे पर हल्का हिमपात

Weather turns in hilly areas of Himachal Pradesh

Weather turns in hilly areas of Himachal Pradesh

Weather turns in hilly areas of Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ, जबकि कुल्लू के निचले इलाकों में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है।
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 23 फरवरी को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात हो सकता है। इसके बाद 28 फरवरी तक अधिकतर क्षेत्रों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। ताबो में न्यूनतम तापमान -4.6 डिग्री सेल्सियस और ऊना में अधिकतम 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड  किया गया।