शिमला में मौसम ने बदला मिजाज: 11 मई से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 12-13 मई को आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

शिमला में मौसम ने बदला मिजाज: 11 मई से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 12-13 मई को आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

Weather Takes a Turn in Shimla

Weather Takes a Turn in Shimla

शिमला। Weather Takes a Turn in Shimla, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 11 मई से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका ज्यादा प्रभाव 12 और 13 मई को रहेगा। इस संबंध में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने और ओलावृष्टि को लेकर आरेंज व यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। हालांकि शनिवार और रविवार को मौसम के साफ रहने का अनुमान है। दो दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गई है। नाहन में न्यूनतम तापमान सामान्य से 8.7 डिग्री कम 14.3 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि धर्मशाला में सामान्य से 7.3 डिग्री कम दर्ज किया गया।

बारिश से तापमान में गिरावट

प्रदेश में शुक्रवार को ऊंची चोटियों रोहतांग, बारालाचा ओर शिंकुला में हल्का हिमपात हुआ। जबकि एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई है। ऐसे में दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री तक कम दर्ज किया गया है।

प्रदेश में ऊना में अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट के कारण अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। जबकि सामान्य से 5.1 कम दर्ज किया गया।

शिमला और सुंदरनगर में सामान्य से 4.7 डिग्री कम, सोलन में 4.3, नाहन में 3.9 और मंडी में सामान्य से 3.3 डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान में दो से करीब चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। भुंतर में 3.9, कांगउ़ा व मंडी में 2.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

स्थान न्यूनतम अधिकतम

  • शिमला 11.4 19.5
  • सुंदरनगर 16.3 29.ृ
  • भुंतर 14.7 29.0
  • कल्पा 6.2 17.6
  • धर्मशाला 10.6 27.1
  • कांगड़ा 18.5 29.9
  • ऊना 18.4 32.8
  • नाहन 14.3 29.2
  • केलंग 4.1 14.6
  • सोलन 13.1 26.5