उत्तर प्रदेश में मौसम हुआ सामान्य, बारिश का दौर थमा

उत्तर प्रदेश में मौसम हुआ सामान्य, बारिश का दौर थमा

Weather returns to normal in Uttar Pradesh

Weather returns to normal in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में बीते दिन कई जगहों पर हुई आंधी बारिश की वजह से मौसम बदल गया हैं. कल से मौसम में थोड़ी ठंडक महसूस होने लगी है. लेकिन, आज से बारिश का दौर थम गया हैं और हल्की नमी देखी जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आज गुरुवार को प्रदेश में मौसम सामान्य ही रहने वाला है. दिन के समय धूप निकलेगी और आसमान साफ रहेगा. 

मौसम विभाग ने यूपी के दोनों संभागों में आज मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान जताया है. इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन ज़ोन में रखा गया है. कहीं कोई बारिश या आंधी की चेतावनी नहीं दी गई हैं. बुधवार को हुई बारिश के बाद अब मौसम में स्थिरता आ गई हैं. आने वाले दिनों में भी अब मौसम शुष्क रहेगा और धूप का सिलसिला जारी रहेगा. 

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में आज सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं लेकिन, यहां बारिश का कोई अनुमान नहीं है. दिन चढ़ने के साथ ही खिली-खिली धूप निकलेगी और मौसम साफ हो जाएगा. धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी. हालांकि प्रदेश में अब सर्दी का असर लगभग खत्म हो चुका है.लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं. 

यूपी में सर्दी का असर हुआ खत्म

नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर में भी आज आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी.  इस बार फरवरी के महीने से ही पारा बढ़ने लगा है. कल हुई बारिश का भी ज्यादा असर नहीं हुआ. ज़्यादातर जगहों पर लोगों ने अपने गरम कपड़े भी समेटने भी शुरू कर दिए हैं. इन दिनों बस सुबह और शाम की सर्दी बची है दिन में मौसम एकदम सामान्य बना हुआ है. 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा. जबकि न्यूनतम तापमान में अगले 2 दिन में 2-3 डिग्री के गिरावट हो सकती है. 20 फरवरी तक पारा 28 डिग्री के पास तक जाने का अनुमान है.