Weather Alert: Weather will change again in Haryana, possibility of rain in these districts

Weather Alert: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश की संभावना

undefined

Weather Alert: Weather will change again in Haryana, possibility of rain in these districts

हरियाणा में मौसम ने बारिश के बाद करवट ले ली है। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद प्रदेश का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस भिवानी में दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज प्रदेश में मौसम में आंशिक बदलाव हो सकता है। प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में भी कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

 

वहीं बारिश होने पर तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।