​यूपी में मौसम का अलर्ट: CM योगी की जनता से सावधानी बरतने की अपील; इन जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

​यूपी में मौसम का अलर्ट: CM योगी की जनता से सावधानी बरतने की अपील; इन जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

Weather alert in UP: CM Yogi urges public to exercise caution

Weather alert in UP: CM Yogi urges public to exercise caution

लखनऊ। प्रदेश में चार मई को संभावित खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। कहा है कि आंधी, तेज हवाओं और बारिश के दौरान बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

किसानों से भी अपनी फसल और पशुधन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। अभिभावकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान बच्चों को घर के अंदर ही रखें। साथ ही सभी जिलाधिकारियों, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

राहत और बचाव टीमें सक्रिय कर दी गई हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। मौसम केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। खासकर कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में इसका अधिक असर देखने को मिल सकता है।