हिमाचल प्रदेश में मौसम का अलर्ट: कई जिलों में आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी, आईपीएल मैच पर भी नजरें
Weather alert in Himachal Pradesh: Thunderstorm and hailstorm warning in several districts
शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को प्रदेश के चार जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर येलो अर्ल जारी किया गया है। चंबा, कुल्लू और मंडी में ज्यादा प्रभाव रहेगा। धर्मशाला में दोपहर दो बजे से वर्षा की संभावना जताई गई है।
जबकि रात 8 बजे के आसपास वर्तमान स्थितियों के आधार पर मौसम के साफ होने का अनुमान है। बताया ज रहा है कि 2 बजे से आठ बजे के मध्य पांच से 10 मिलीमीटर के करीब वर्षा हो सकती है। धर्मशाला स्टेडियम में सोमवार को पंजाब व दिल्ली के बीच देर शाम 7.30 बजे से आइपीएल मैच होना है। इस मैच को लेकर सबकी निगाहें आसमान पर लगी हैं।
आंधी और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट
12 मई को चंबा, कांगउ़ा, मंडी और कुल्लू में कुछ एक स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने और ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 13 मई को मंडी, कुल्लू, शिमला और सिरमौर में कुछ एक स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने और ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
रविवार को शिमला में धूप के साथ बदल छाए रहे जबकि अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहा। दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि ऊना में 3.2 डिग्री की दर्ज की गई है। कल्पा में 1.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक है।
कांगड़ा में न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री अधिक
न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कांगड़ा में 5 डिग्री की। जिसके कारण न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 7.1 डिग्री अधिक रहा और प्रदेश में सबसे अधिक रहा। जबकि धर्मशाला और नाहन में न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री तक तक दर्ज किए गए। कुल्लू भुंतर में न्यूनतम तापमान में 4.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।
स्थान न्यूनतम अधिकतम
- शिमला 14.0 21.5
- सुंदरनगर 19.6 31.3
- भुंतर 17.1 31.5
- कल्पा 9.0 26.5
- धर्मशाला 10.7 30.0
- कांगड़ा 22.7 31.7
- ऊना 20.0 37.2
- नाहन 16.1 28.0
- केलंग 5.4 21.7
- सोलन 15.0 28.0