बांदा: ड्यूटी पर शराब पीने वाले वार्ड बॉय पर गिरी गाज; ACS स्वास्थ्य ने किया निलंबित
Ward Boy Caught Drinking on Duty Faces the Axe
लखनऊ। Ward Boy Caught Drinking on Duty Faces the Axe, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने बांदा के विसंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत वार्ड ब्वाय सुशील कुमार को शराब पीकर डयूटी करने एवं वरिष्ठों के साथ अभद्रता करने पर निलंबित कर दिया है।
सुशील का वीडियो 10 अप्रैल को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया था। प्रभारी चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विसंडा ने सुशील कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उसने कोई उत्तर नहीं दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा ने वार्ड ब्वाय को निलंबित कर दिया। अनुशासनिक कार्यवाही आरंभ कर जांच के लिए समिति गठित कर दी।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अस्पताल परिसर में शराब पीना या नशा करना प्रतिबंधित और गैरकानूनी है। यह मरीजों के इलाज एवं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है।