पंजाब में ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान तेज, 548 ठिकानों पर छापेमारी, 261 गिरफ्तार
'War on Gangsters' Campaign Intensifies in Punjab
चंडीगढ़, 9 मई: 'War on Gangsters' Campaign Intensifies in Punjab, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 108वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 548 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।
उन्होंने बताया कि 108वें दिन पुलिस टीमों ने पांच हथियारों समेत 261 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 27,621 हो गई है।
इसके अलावा 126 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 34 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना भी दे सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 433वें दिन भी जारी रखते हुए आज 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 5.9 किलो हेरोइन, 10 किलो भुक्की, 292 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही केवल 433 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 63,038 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 10 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया है।