लखनऊ से बड़ी खबर: वीवीआईपी यात्राएं होंगी और अधिक सुरक्षित, मुख्यमंत्री ने कर ली पहली यात्रा
VVIP travel will be more secure, Chief Minister makes his first trip
लखनऊ। VVIP travel will be more secure, Chief Minister makes his first trip, उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने वीवीआईपी हवाई बेड़े में इटली का अत्याधुनिक अगस्ता एडब्ल्यू 139 हेलीकॉप्टर को शामिल कर लिया है। इस हेलीकॉप्टर से राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अन्य वीवीआईपी नेताओं की यात्राएं अधिक सुरक्षित व आरामदेह होंगी।
मुख्यमंत्री इस हेलीकॉप्टर से अपनी पहली यात्रा भी पांच मार्च को कानपुर जाकर कर चुके हैं। अगस्ता एडब्ल्यू 139 हेलीकॉप्टर में डबल इंजन होने के साथ ही यह क्रैश सेफ्टी सिस्टम से लैस है। डिजिटल ग्लास कॉकपिट और साउंडप्रूफ केबिन जैसी सुविधाएं इसमें हैं।
इस हेलीकॉप्टर को दो पायलट उड़ाते हैं। यह 12 से 15 लोगों को ले जाने में सक्षम है। इसकी अधिकतम रफ्तार लगभग 310 किमी प्रति घंटा है। यह खराब मौसम और रात में भी उड़ान भरने में सक्षम है। नागरिक उड्डयन विभाग पिछले वर्ष इटली में अपने तीन पायलटों को इसका प्रशिक्षण भी दिला चुका है।