वृंदावन नाव हादसा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक; अधिकारियों को 'ग्राउंड जीरो' पर पहुँचने के निर्देश
Vrindavan Boat Tragedy: Chief Minister Yogi Adityanath
नई दिल्ली। Vrindavan Boat Tragedy: Chief Minister Yogi Adityanath, मथुरा के वृंदावन में हुए नाव हादसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
वृंदावन के मांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर पंजाब से आया श्रद्धालुओं का जत्था यमुना में घूमने के लिए मोटर बोट पर सवार हुआ था। यह बोट असंतुलित होकर पलट गई और सभी श्रद्धालु नदी में डूब गए। अब तक नौ लोगों के शव निकाले गए। 10 लोग सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। गोताखोर लगातार डूबे लोगों को यमुना में खोज रहे हैं। घाट पर अफरा तफरी मची हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा, ''जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।''