ऊना में पंचायती राज चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शुरू, बारिश के बीच मतदाताओं में दिखा उत्साह

ऊना में पंचायती राज चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शुरू, बारिश के बीच मतदाताओं में दिखा उत्साह

Voting for the final phase of the Panchayati Raj elections begins in Una

Voting for the final phase of the Panchayati Raj elections begins in Una

ऊना। Voting for the final phase of the Panchayati Raj elections begins in Una, हिमाचल के ऊना जिले में पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे एवं अंतिम चरण का मतदान शनिवार सुबह सात बजे पांचों उपमंडलों में शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गया।

जिले की 81 ग्राम पंचायतों में मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। खास बात यह रही कि सुबह से हुई बारिश के बीच मतदाताओं ने मौसम की परवाह किए बिना मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित की।

बीते दो चरणों के मतदान के दौरान जहां भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण लोग छाते लेकर मतदान केंद्र पहुंच रहे थे, वहीं शनिवार को वही छाते बारिश से बचाव का सहारा बने। सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जिला ऊना में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा था। लगातार पड़ रही लू आम जनजीवन को प्रभावित कर रही थी। ऐसे में मतदान के दिन हुई बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई।

मौसम सुहावना होने से मतदाताओं में भी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों तक पहुंचे। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। शुरुआत में ही कई केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं।