बेजुबान पिल्ले को जलते हुए तंदूर में फेका, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

बेजुबान पिल्ले को जलते हुए तंदूर में फेका, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

An Incident that puts Humanity to Shame

An Incident that puts Humanity to Shame

इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। An Incident that puts Humanity to Shame: इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना प्रकाश में आई है।यहां शनिवार देर रात को सैक्टर 26 स्थित एक अज्ञात शख्स ने बेजुबान पिल्ले को जलते हुए तंदूर में फेका दिया।और फरार हो गया। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।और पुलिस अज्ञात की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खगाल रही है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता बापूधाम कॉलोनी सेक्टर 26 निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर 26 स्थित मंडी में पल्लेदारी का काम करता है। 16 मई समय करीब देर रात एक बजकर 40 मिनट का होगा।वह मंडी से अपने घर बापूधाम जा रहा था। इसी दौरान शिकायतकर्ता ने देखा कि सैक्टर 26 के कम्युनिटी सेंटर की तरफ से एक शख़्स बेजुबान पिल्ले को लेकर आ रहा है।जैसे ही वह बापूधाम में एक ढाबा के पास पहुंचा तो उसने जलते हुए तंदूर में बेजुबान पिल्ले को बीच में फेक दिया। शिकायतकर्ता ने भाग कर उसे तंदूर से निकाल कर बचाने की कोशिश की। लेकिन बेजुबान पिल्ला नहीं बच पाया। पुलिस को तुरंत मामले में अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम,1960 और 325 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।