Vinesh Phogat receives ITA

डोप टेस्ट मिस करने पर विनेश फोगाट को ITA का नोटिस, जवाब के लिए 7 मई तक का समय

pp

Vinesh Phogat receives ITA

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) की ओर से डोपिंग नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस 18 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में निर्धारित डोप टेस्ट में शामिल न होने के कारण भेजा गया है।

ITA के अनुसार, यह पिछले एक साल में विनेश द्वारा “व्हेयरअबाउट्स” नियम का पहला उल्लंघन है। एजेंसी ने उन्हें 7 मई तक इस मामले में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल उन्हें चेतावनी दी गई है, लेकिन नियमों के अनुसार यदि कोई खिलाड़ी एक वर्ष में तीन बार टेस्ट मिस करता है या अपनी लोकेशन जानकारी सही नहीं देता, तो उस पर दो साल तक का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि यह टेस्ट “आउट ऑफ कॉम्पिटीशन” श्रेणी का था, जो प्रतियोगिता के बाहर सामान्य समय में खिलाड़ियों की निगरानी के लिए किया जाता है, ताकि प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन पर नजर रखी जा सके।

विनेश फोगाट ने इस मामले में अपनी अनुपस्थिति का कारण बताते हुए कहा कि वह उस समय हरियाणा में जुलाना से विधायक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही थीं और बेंगलुरु से चंडीगढ़ यात्रा पर थीं। उन्होंने हाल ही में पारिवारिक जिम्मेदारियों और बच्चे के जन्म का भी हवाला दिया है।