हमीरपुर में पंचायत चुनाव का बहिष्कार, सड़क नहीं बनने पर 300 वोटरों ने नहीं डाला वोट
- By Gaurav --
- Thursday, 28 May, 2026
Villagers Boycott Panchayat
Himachal Pradesh में पंचायत चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान के बीच Hamirpur जिले से बड़ा मामला सामने आया है। री पंचायत के कंगरी गांव वार्ड नंबर-1 के करीब 300 मतदाताओं ने मतदान का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया।
सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होने के बावजूद मतदान केंद्र पर एक भी ग्रामीण वोट डालने नहीं पहुंचा। प्रशासन ने यहां सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए थे। मतदान केंद्र पर पुलिस बल और चुनाव अधिकारी पूरे समय मौजूद रहे, लेकिन वार्ड के कुल 288 मतदाताओं में से किसी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा केवल आश्वासन दिए गए। सड़क की समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने “विकास नहीं तो वोट नहीं” का फैसला लेते हुए चुनाव का बहिष्कार किया।
100 प्रतिशत मतदान बहिष्कार की इस घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है और मामला पूरे हमीरपुर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।