"सीखने के दरवाजे हमेशा खुले हैं": विक्रमादित्य सिंह ने की राघव चड्ढा की प्रशंसा
Vikramaditya Singh praises Raghav Chadha
शिमला। Vikramaditya Singh praises Raghav Chadha, हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की कार्यशैली की सराहना की है। विक्रमादित्य ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि यहां सीखने के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं।
उन्होंने कहा कि राजनीति में जो व्यक्ति जनता के हित में ईमानदारी और तथ्य के साथ बात करता है, वह हमारी सीख और सम्मान दोनों का हकदार होता है, चाहे वह किसी भी दल या विचारधारा से आता हो।
राघव चड्ढा के द्वारा उठाए गए मुद्दों की प्रशंसा की
उन्होंने राघव द्वारा संसद में उठाए गए मुद्दों की भी प्रशंसा की, जैसे आम उपभोक्ता, मध्यम वर्ग और युवाओं से जुड़े प्रश्न, जो सीधे आम भारतीय के जीवन से जुड़े हैं। विक्रमादित्य ने कहा कि हमें अच्छी बात और जनहित का काम जहां भी दिखे, उसे स्वीकार करना चाहिए।
उन्होंने लिखा कि हमें कभी किसी से सीखने में गुरेज नहीं करना चाहिए, न दल देखकर, न विचारधारा देखकर। राजनीति और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हर व्यक्ति के लिए विनम्रता और सीखने की यह भावना सबसे बड़ी पूंजी है।
विक्रमादित्य हाल ही में दिल्ली दौरे पर थे, जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष हिमाचल से जुड़े मुद्दों को उठाया। उनकी यह फेसबुक पोस्ट बहुत प्रसारित हो रही है।