Vigilance Action on Another Former Minister of Punjab

पंजाब के एक और पूर्व मंत्री पर शिकंजा; देखिए विजिलेंस की लिस्ट में अब किसका नाम जुड़ा? पढ़िए रिपोर्ट

Vigilance Action on Another Former Minister of Punjab

Vigilance Action on Another Former Minister of Punjab

Vigilance Action on Another Former Minister of Punjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद यहां पूर्व मंत्रियों पर जमकर शिकंजा कसा जा रहा है। सीएम भगवंत मान ने पूर्व मंत्रियों के भ्रष्टाचार की पूरी फाइल खुलवा रखी है और जो भी अड़गड़े में आ रहा है उसपर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। सीएम मान के पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को कोई कोताही न बरतने के निर्देश हैं और इसी के तहत अब विजिलेंस की लिस्ट में पंजाब के एक और पूर्व मंत्री का नाम जुड़ गया है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजिलेंस ने पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़ पर शिकंजा कस दिया है और बड़े एक्शन की तैयारी में है।

आय से अधिक संपत्ति का मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़ पर नजरें टेढ़ी की हैं। पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़ पर गलत ढंग से संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। विजिलेंस की टीम उनकी संपत्ति का पूरा ब्यौरा खंगाल रही है।

कैप्टन सरकार में मंत्री रहे गुरप्रीत कांगड़

बतादें कि, गुरप्रीत कांगड़ पंजाब के एक दिग्गज नेता के रूप में पहचान रखते हैं। कांगड़ कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री रहे थे। वहीं कांगड़ अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। 4 जून 2022 को कांगड़ कांग्रेस के अपने तमाम साथियों के साथ बीजेपी में शामिल हुए थे।

पंजाब के इन पूर्व मंत्रियों पर विजिलेंस का शिकंजा

बतादें कि, भ्रष्टाचार की कड़ी में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा अबतक जिन पूर्व मंत्रियों पर विजिलेंस का शिकंजा हुआ है। उनमें साधु सिंह धर्मसोत, सुंदर शाम अरोड़ा, संगत सिंह गिलजियां और भारत भूषण आशू जैसे पूर्व मंत्रियों के नाम शामिल हैं।