विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गर्मजोशी से किया नवनियुक्त राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का स्वागत

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गर्मजोशी से किया नवनियुक्त राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का स्वागत

Vidhan Sabha Speaker Harvinder Kalyan

Vidhan Sabha Speaker Harvinder Kalyan

चंडीगढ़, 19 जुलाई: Vidhan Sabha Speaker Harvinder Kalyan: हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा अनेक मंत्रियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
राज्यपाल प्रो. घोष के आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर पारंपरिक शिष्टाचार निभाया गया। इसके बाद हरियाणा राज भवन में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। 
विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि प्रो. असीम कुमार घोष एक अनुभवी नेतृत्वकर्ता हैं। हरियाणा जैसे प्रगतिशील राज्य को उनकी कर्मठता, दूरदर्शिता और प्रशासनिक सूझबूझ का लाभ मिलेगा। 
इस अवसर पर हरियाणा सरकार के अनेक मंत्री, कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं राज्य सरकार के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।