​लखनऊ में 'विजय उत्सव': सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को खिलाई मिठाई, बंगाल-असम की जीत पर मनाया जश्न

​लखनऊ में 'विजय उत्सव': सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को खिलाई मिठाई, बंगाल-असम की जीत पर मनाया जश्न

Victory Celebration in Lucknow: CM Yogi distributed sweets

'Victory Celebration' in Lucknow: CM Yogi distributed sweets

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर कैबिनेट बैठक से पहले विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में शामिल होने पहुंचे मंत्रियों को मिठाई खिलाई।

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव 2026 के साथ पुदुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम आने पर भाजपा की शानदार जीत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अन्य मंत्रियों को मिठाई खिलाई। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देने के साथ पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत को पीएम नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों का परिणाम बताया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सुशासन व राष्ट्रवाद को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद प्रदान करने वाली जनता-जनार्दन का हृदय से आभार एवं अभिनंदन है।