शातिर चोरों ने वेरका बूथ का कुंडा तोड़कर नकदी, मोबाइल फोन और डीवीआर भी लेकर फरार।अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

शातिर चोरों ने वेरका बूथ का कुंडा तोड़कर नकदी, मोबाइल फोन और डीवीआर भी लेकर फरार।अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Vicious Thieves Broke the Lock of a Verka Booth

Vicious Thieves Broke the Lock of a Verka Booth

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Vicious Thieves Broke the Lock of a Verka Booth: थाना 39 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत शातिर चोर एक वेरका बूथ को अपना निशाना बनाते हुए बूथ से नकदी, दो मोबाइल फोन और डीवीआर लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सैक्टर 41 निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित उक्त पते पर रहता है। और सैक्टर 41 में वेरका बूथ चला रहा है। हर रोज की तरह वह 25 फरवरी रात करीब साढ़े 9 बजे बंद कर अपने घर गया। जब वह अगले दिन सुबह करीब 5 बजे बूथ खोलने के लिए पहुंचा तो देखा कि बूथ का कुंडा टूटा हुआ है।जब बूथ अंदर रखा सामान चेक किया तो पता चला कि 30 हजार रुपए की नकदी, दो मोबाइल फोन,और डीवीआर भी गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।