सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील फली एस नरीमन का निधन, इंदिरा सरकार के विरोध में दे दिया था इस्तीफा

सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील फली एस नरीमन का निधन, इंदिरा सरकार के विरोध में दे दिया था इस्तीफा

Fali S Nariman passes away

Fali S Nariman passes away

नई दिल्ली। Fali S Nariman Passes Away। भारत के दिग्गज वकीलों में से एक फली एस नरीमन का निधन हो गया है। उन्होंने आज (21 फरवरी) 95 की उम्र में अंतिम सांस ली।

उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सरकार के दौरान वो एडिशनल सॉलिसिटर जनरल रहे। 

फली नरीमन ने कई ऐतिहासिक मामलों में बहस की, जिसमें राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग का प्रसिद्ध मामला भी शामिल था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था।

2007 में पद्म विभूषण से किए गए सम्मानित

10 जनवरी, 1929 को जन्मे नरीमन ने 1972 और 1975 के बीच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य किया। उन्होंने आपातकाल के दौरान इस पद से इस्तीफा दे दिया। फली नरीमन को जनवरी 1991 में पद्म भूषण मिला और 2007 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनके बेटे रोहिंटन नरीमन, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश थे।

वे एक लिविंग लीजेंड थे: अभिषेक मनु सिंघवी

उनके निधन शोक प्रकट करते हुए सुप्रीम कोर्ट के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने एक्स पर लिखा," वे एक लिविंग लीजेंड थे, जिन्हें कानून और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोग हमेशा याद करेंगे। अपनी उपलब्धियों के अलावा, वह अपने सिद्धांतों पर अटल रहे।"

अभिषेक सिंघवी ने आगे लिखा," उन्होंने कहा था कि इंसानों की गलती पर हॉर्स ट्रेडिंग वाक्य का इस्तेमाल घोड़ों का अपमान है, जो बहुत वफादार जानवर हैं. वह इतिहास के गूढ़ रहस्य खोज निकालते थे और बोलते समय अपनी बुद्धि से उन्हें अतुलनीय ढंग से जोड़ते थे।"

यह पढ़ें:

किसानों से पोकलेन-JCB मशीनें फौरन जब्त की जाएं; हरियाणा DGP की चिट्ठी के बाद पंजाब DGP का एक्शन, सीनियर अफसरों को आदेश

प्रोजेक्ट चीता: विश्व में भारत की एक और अग्रणी पहल

लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने सेना उपप्रमुख का पदभार ग्रहण किया